नेपाल हिंसा पर यूपी हाई अलर्ट – सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा कड़ी, सीमा 24 घंटे सील

लखनऊ। नेपाल में फैली हिंसा को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश के सभी सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए डीजीपी मुख्यालय में विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसकी जिम्मेदारी एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश को सौंपी गई है। उनके मुताबिक, सीमा क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

इसे भी पढ़ें:  प्राइमरी स्कूल प्रिंसिपल ने की आत्महत्या, TET आदेश से तनाव

हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर

विशेष नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा और लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सहायता ले सकते हैं:

0522-2390257
0522-2724010
9454401674
व्हाट्सएप : 9454401674

साथ ही, पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया इकाई को निर्देश दिया गया है कि नेपाल से जुड़ी हर संवेदनशील सूचना और पोस्ट पर लगातार नजर रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में पुलिस और गोकश बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल

नेपालगंज में बिगड़े हालात

नेपाल की राजधानी काठमांडू में शुरू हुआ उग्र आंदोलन मंगलवार को नेपालगंज तक पहुंच गया। हालात बिगड़ने पर स्थानीय प्रशासन को फायरिंग करनी पड़ी। तनाव के कारण भारत-नेपाल सीमा को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है और आम आवाजाही रोक दी गई है।

नेपाल में फंसे भारतीयों को पहचान पत्र की जांच के बाद ही सीमा पार कर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। वहीं, संवेदनशील पगडंडियों पर नाइट विजन ड्रोन से लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस का बड़ा एक्शनः भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष समेत 58 पर एफआईआर, गाड़ियां सीज

मंगलवार सुबह से नेपालगंज के धंबोजी चौक, बीपी चौक और नगरपालिका कार्यालय के सामने हजारों की भीड़ जमा हो गई। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ने पर सेना और एपीएफ (सशस्त्र पुलिस बल) को मोर्चा संभालना पड़ा और हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर सड़कें जाम कर दीं। देर शाम तक नेपालगंज की गलियां पुलिस और युवाओं की झड़प का केंद्र बनी रहीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *