MUZAFFARNAGAR-थाने में सिपाही ने अधिवक्ता से मांगी रिश्वत

मुजफ्फरनगर। शहर के एक थाने के मुंशी पर अधिवक्ता ने जानकारी देने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। वरिष्ठ अधिवक्ता ने भ्रष्ट मुंशी के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर सजा दिलवाये जाने की मांग की हैं।

वरिष्ठ अधिवक्ता मुनीर आलम ने बताया कि वह शहर के थाना खालापार में पासपोर्ट की जानकारी करने के लिए गये थे। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने के मुंशी सिपाही सचिन से पासपोर्ट के बारे में पूछने पर मुंशी गुस्से से लाल हो गये और अधिवक्ता पर भडक गये। आरोप हैं कि मुंशी ने पासपोर्ट की कोई भी जानकारी देने से इंकार करते हुए कहा कि पहले पांच हजार रूपये दो, फिर आपको सभी जानकारी दूंगा, इससे पहले कोई भी जानकारी नही मिलने वाली। अधिवक्ता का कहना है कि उन्होंने रिश्वत देने से इंकार किया, तो मुंशी सचिन ने कहा कि कही भी जाओ, किसी से भी शिकायत करो, लेकिन ‘मैं’ तेरा काम पांच हजार रूपये लेने के बाद ही करूंगा, इससे पहले नहीं करूंगा, जो तुझसे हो सकता हैं, कर ले। अधिवक्ता का आरोप हैं कि रिश्वत लेकर कार्य करने का कारण पूछा, तो कहा कि रिश्वत कौन नहीं लेता, इंस्पेक्टर, सीओ, यहां तक की खुद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी रिश्वत लिये बिना कार्य नहीं करते, तो मै क्यों करूं?,

इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी अचिन त्यागी अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार

अधिवक्ता ने मुंशी के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायती पत्र के जरिये सख्त कार्यवाही की मांग की हैं। उन्होंने मांग की है कि मुंशी सचिन के द्वारा पिछले एक माह में कितने पासपोर्ट की जांच कराई गई हैं, सभी से दूरभाष के माध्यम से या फिर किसी अन्य तरीके से पूछताछ की जानी चाहिए, ताकि सचिन जैसे भ्रष्ट कर्मचारियों के मुंह से शराफत का नकाब उतारा जा सके और भ्रष्टाचार के ग्राफ को रोका जा सके। उन्हांेने कहा कि जनता पुलिस पर आंख बंद करके भरोसा करती हैं और जब रक्षक ही भक्षक बन जायेंगे तो गरीब जनता किससे इंसाफ की आस लगायेगी। आरोप लगाया कि सचिन के खिलाफ आपराधिक मुकदमा भी दर्ज है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पेड़ से लटका मिला लापता दलित युवक का शव

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  लखीमपुर खीरी में 20 लोगों से

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »