MUZAFFARNAGAR-खेतों से लौटते किसान को मारी गोली, गंभीर घायल

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव पटोली में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब अज्ञात बदमाशों ने एक किसान को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल किसान को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसको उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जानकारी प्राप्त की और परिजनों से रंजिश को लेकर भी पूछताछ की।

इसे भी पढ़ें:  नींद की झपकी और मौत... मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को बेकाबू कार ने रौंदा

पुलिस सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गांव पटोली निवासी युवक आफ़ताब रोज की तरह अपने खेतों से वापस लौट रहा था, तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही आफ़ताब ज़मीन पर गिर पड़ा और उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। परिजन घायल आफ़ताब को तत्काल भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, आफ़ताब की हालत गंभीर बनी हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व सांसद भारतेन्द्र का बाल भी बांका हुआ तो ईंट से ईंट बजा देंगेः मयंक त्यागी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। भोपा थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आपसी रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  लखीमपुर खीरी में 20 लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलटी....पिता-पुत्री पानी में बह गए

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिछड़े भोलों का बड़ा सहारा बन रहा कंट्रोल रूमसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम में

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »