एंबुलेंस पर पलटा गिट्टी लदा ट्रक… गर्भवती महिला समेत चार की मौत

मिर्जापुर-  यूपी के मिर्जापुर में घटी घटना में गर्भवती महिला समेत चार की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक दो लोगों के शव निकाले गए थे। दो की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। जाम की व्यवस्था को देखते हुए पुलिस अपना काम कर रही थी। सोनभद्र के लोढ़ी अस्पताल से शनिवार की सुबह गर्भवती महिला को एंबुलेंस से बनारस ले जाते समय रास्ते में अहरौरा-वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर ओवर ब्रिज के पास गिट्टी लदा ट्रक एम्बुलेंस पर पलट गया। हादसे में एंबुलेंस सवार गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सोनभद्र के लोढ़ी अस्पताल से गर्भवती महिला को रेफर किया गया था। गर्भवती महिला के परिवार के तीन सदस्य एंबुलेंस में बैठे थे। एंबुलेंस चालक अपने एक साथी के साथ सभी को लेकर बनारस अस्पताल जा रहा था। सोनभद्र के क्रशर प्लांट से गिट्टी लोड कर वाराणसी की ओर तेज रफ्तार से जा रहा ट्रक शनिवार की सुबह ओवर ब्रिज के पास अनियंत्रित एंबुलेंस के ऊपर पलट गया। लोग ट्रक पर लदे गिट्टी के नीचे मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बचाव तथा राहत कार्य में जुटी गई। जेसीबी और पोकलेन की मदद से मलबे के नीचे दबे लोगों को निकाला गया।

इसे भी पढ़ें:  टोलकर्मी से मारपीट, जान से मारने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »