जानसठ में युवक ने टायरों की दुकान में की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर। जानसठ कस्बे में स्थित एक पुराने टायरों की दुकान में आज सवेरे एक युवक फांसी पर लटका हुआ मिला। कहा जा रहा है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। दुकान खुलने पर युवक फांसी पर लटका हुआ मिला। इससे परिजनों में कोहराम मचा गया तो वहीं मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीजे के विवाद में युवक को गोली मारी, मेरठ में मौत

कस्बा जानसठ का रहने वाला युवक 28 वर्षीय रहमान मोरना मार्ग पर पुराने टायर की दुकान करता था। सोमवार को सुबह रहमान का शव उसकी दुकान में ही फांसी पर लटका हुआ मिला। इसकी खबर से सनसनी फैल गई और लोगों का हुजूम दुकान में जमा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और वीडियाग्राफी करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई। सुबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एसएचओ जानसठ ने बताया कि रहमान कस्बे का ही रहने वाला था, उसका शव फांसी पर दुकान में लटका मिला। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का ही लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

इसे भी पढ़ें:  पर्यावरण संरक्षण में सभी लोग आगे आयेंः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर वाहनों से डीजल चुराने वाले बदमाश को लगी गोलीगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »