होली पर रंजिशन युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, आरोपी को पुलिस ने मारी गोली

मुजफ्फरनगर। होली पर्व के अवसर पर फाग के दिन जब लोग रंग और गुलाल उड़ाकर भाईचारे के रंगों को मजबूत कर रहे थे, इसी बीच खतौली थाना क्षेत्र के एक गांव में खून की होली खेली गई। रंजिश के दौरान एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कुछ ही देर में हत्यारोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

जंधेडी जाटान गांव में होली पर्व पर किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने गांव निवासी दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारा गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के विरु( केस दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  बिन पानी बिलबलाये लोग, परेशान महिलाओं ने टाउनहाल में किया प्रदर्शन

गांव जंधेडी जाटान निवासी प्रवीण उर्फ गुड्डू पुत्र रणपाल व रोहित पुत्र चमन गांव निवासी अरुण पुत्र ताराचंद के साथ होली खेल रहे थे। होली खेलने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें अरुण ने प्रवीण और रोहित पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल हुए दोनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल को रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाई। कोतवाल बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए फलावदा रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां पर आरोपी युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी खेत में छिपने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने तमंचे से फायर कर दिया जिसमें पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा व चाकू बरामद कर लिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अरुण पुत्र ताराचंद के विरु( हत्या का केस दर्ज कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  एमडीए की नजरों में खटका होटल स्वर्ण इन

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  रविवार को थाना सिविल लाइन का घेराव करेंगे किसानगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »