सीकरी के गुलसनव्वर को पेशी पर ला रही पुलिस पर हादसे का कहर

अलीगढ़/मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद निवासी गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए फिरोजाबाद से लेकर निकले पुलिस कमियों का वाहन हादसे में क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई, जिसमें दरोगा सहित चार पुलिस कर्मी और एक कैदी शामिल है।

अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के बाईपास हाईवे के चिकावटी मोड़ पर फिरोजाबाद से मुजफ्फरनगर मुलजिम लेकर जा रही पुलिस की वैन आज सुबह 8.15 बजे खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में एक दरोगा, तीन पुलिसकर्मी सहित पांच की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। एक पुलिसकर्मी घायल है। सूचना पर पुलिस अधिकारी, फोर्स व क्रेन के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायल सिपाही को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि पीछे जा रही बस के चालक ने ओवरटेक किया तो आगे निकालते समय हाईवे पर खड़े कैंटर में पुलिस वैन घुस गई। जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शी दुर्गा पाल ने बताया कि वह अपने खेत में चारा काट रहा था। इसी दौरान जोरदार धमाके की आवाज हुई। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो पुलिस की गाड़ी खड़े कैंटर में घुस गई थी। जिसमें सवार पांच पुलिसकर्मी व एक मुलजिम गंभीर रूप से घायल हो गए। मुलजिम और एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  एमडीए की नजरों में खटका होटल स्वर्ण इन

एसपी सिटी अलीगढ़ मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि जनपद फिरोजाबाद से पुलिसकर्मी सरकारी पुलिस वाहन द्वारा मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी गैंगस्टर के मुलजिम गुल सनव्वर पुत्र इशरत को पेशी के लिए मुजफ्फरनगर की गैंगस्टर कोर्ट में ले जा रहे थे। पुलिस वैन चिकावटी मोड़ पर खड़े कैंटर से टकरा गई, जिसमें एसआई रामसंजीवन निवासी चतेला कंदोरा जालौन, कांस्टेबल बलवीर निवासी बीरा छोटा हाथरस, रघुवीर कूपा सादाबाद हाथरस, चालक सिपाही चंद्रपाल निवासी मानगढ़ी मथुरा व मुलजिम गुल सनव्वर की मौके पर मौत हो गई। वहीं घायल सिपाही शेरपाल सिंह को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस 5 शवों को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। अलीगढ़ पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। गांव सीकरी से भी सनव्वर के परिजन अलीगढ़ के लिए रवाना हो गये थे। बताया गया कि हादसा का कारण नींद की झपकी को माना जा रहा है। इसके लिए जांच की जा रही है। दरोगा पुलिस वैन में आगे चालक के बराबर में बैठे हुए थे। गाड़ी तेजी से कैंटर के पीछे धंस गई, जिससे पूरी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें:  रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी भूमि पर मस्जिद और दुकान बनाने पर रोष

सीकरी में चुनावी रंजिश में हत्या का आरोपी था गुल सनव्वर, हो चुकी थी दस साल की कैद

मुजफ्फरनगर। अलीगढ़ हादसे में पुलिसकर्मियों के साथ मरने वाला कैदी गुल सनव्वर अपने गांव सीकरी में चुनावी रंजिश में हुई हत्या की साजिश रचने के आरोप में जेल में बंद था। गांव के पूर्व प्रधान अम्मार की हत्या के मामले में तीन अलग-अलग जेलों से रची गई थी, इसमें गुल सनव्वर को भी आरोपी बनाया गया था। जिला पंचायत चुनाव की रंजिश में सीकरी गांव 16 अक्टूबर 2015 को भूरा पर जानलेवा हमला हुआ था। सगे भाई जमशेद, गुल सनव्वर और नौशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। भोपा क्षेत्र के सीकरी गांव में गुल सनव्वर की पत्नी हसरूबा और पूर्व प्रधान अम्मार की पत्नी शगुफ्ता ने वार्ड 43 से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ा था। मतदान के दिन दोनों पक्षों के लोगों के बीच तनाव बन गया। इसके बाद पूर्व प्रधान अम्मार पक्ष के खालिद उर्फ भूरा पर जानलेवा हमला किया गया। इसके बाद तस्लीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तस्लीम की हत्या की पैरवी पूर्व प्रधान अम्मार कर रहे थे। इस मामले में गुल सनव्वर को 10 साल की सजा सुनाई जा चुकी थी। वह सीकरी से शहर में आकर रहने लगे थे। आर्यपुरी में उनकी सरेआम हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय तस्लीम की हत्या में आरोपी जमशेद मिर्जापुर, गुल सनव्वर फिरोजाबाद और नौशाद मुजफ्फरनगर जेल में बंद थे। पुलिस जांच में सामने आया था कि अन्य मामलों में जेल में बंद आरोपियों की लगातार हमलावरों से बात हुई है और अम्मार की हत्या की साजिश में वो शामिल रहे हैं। इसमें तीनों भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट भी लगा था, इसी मुकदमे की सुनवाई के लिए सनव्वर को आज पेशी पर मुजफ्फरनगर लाया जा रहा था। 

इसे भी पढ़ें:  केन्द्रीय मंत्री वी. सोमन्ना ने की स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना 11वां अंतर्राष्ट्रीय

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  छपार में पशु चोर से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायलफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी भूमि पर मस्जिद और दुकान बनाने पर रोषलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »