एटीएम से रुपये निकालने आई पत्नी की हत्या कर युवक ने सगे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में बैंक के एटीएम में रुपये निकालने आई महिला की उसके पति ने गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने घर जा कर सगे भाई को भी गोली मार दी। गंभीर हालत में भाई को अस्पताल भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सहारनपुर नगर के मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय महंदी निवासी जफरा परवीन ;30द्ध की पांच साल पहले देहात कोतवाली क्षेत्र की वर्तमान कॉलोनी निवासी जीशान से शादी हुई थी। बताया जाता है कि एक महीने से जीशान और जाफरा के बीच मनमुटाव था जिसके चलते जाफरा अपने मायके में रह रही थी।

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेराः तीन जिलों में 104 तस्कर गिरफ्तार, 13.30 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त

 

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे जीशान अपनी ससुराल आया और जाफरा को पैसे निकालने के लिए रायवाला मार्केट स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर ले गया। जाफरा एटीएम से रुपये निकाल रही थी कि जीशान ने उसे गोली मार दी और फरार हो गया।

इसके बाद जीशान अपने घर पहुंचा और अपने सगे भाई रिहान सि(की को भी गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन में लगी। रिहान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हायर सेंटर भेजा गया है। मंडी इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जीशान की तलाश कर रही है। उसकी लोकेशन हरियाणा में मिली है। उन्होंने बताया कि संभवत रिहान और जाफरा के बीच अवैध संबंध थे। शायद इसी कारण वारदात को अंजाम दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पालिका के वीर अब्दुल हमीद चौक की राह में एमडीए का अडंगा

Also Read This

पमनावली बिजली लाइन हादसा से मचा हड़कंप, टीनशेड में लगी आग

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली क्षेत्र में पमनावली बिजली लाइन हादसा उस समय हो गया जब पमनावली बिजलीघर के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर मकानों पर गिर गया। तार गिरते ही करंट फैल गया और आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति या पशु को नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना व्यापारी बिजेन्दर सैनी, नरेश सैनी, कृष्णपाल सैनी और विनोद सैनी के मकानों के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार बिजेन्दर सैनी के मकान के टीनशेड पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन टूटकर गिर गई। तार से करंट उतरने के कारण टीनशेड में बंधे पशु घबराकर रंभाने

Read More »

कक्षा 9 गणित नया सिलेबस 2026-27 से लागू, कई अध्याय हटे

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने कक्षा 9 गणित नया सिलेबस का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। यह संशोधित पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 से लागू किया जाएगा। नए पाठ्यक्रम में गणित को अधिक व्यावहारिक, तर्क आधारित और वास्तविक जीवन से जुड़ा बनाने पर जोर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब अरिथमेटिक प्रोग्रेशन (एपी) और ज्योमेट्रिक प्रोग्रेशन (जीपी) जैसे उन्नत विषयों को भी कक्षा 9 में शामिल किया गया है। कक्षा 9 गणित नया सिलेबस में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पहले जो विषय कक्षा 10 और 11 में पढ़ाए जाते थे, उन्हें अब कक्षा 9 में शामिल किया गया है। नए पाठ्यक्रम में जोड़े गए प्रमुख विषय: अरिथमेटिक प्रोग्रेशन, ज्योमेट्रिक

Read More »

नमाज में व्यस्त थे परिजन, घर में घुसकर बेटी को उठा ले गया चीता

पिता ने पुलिस से शिकायत कर की युवती की बरामदगी की मांग, कार में बैठाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के ककरौली क्षेत्र में परिजन नमाज में व्यस्त थे, नमाज के दौरान घर में चीता घुसा और परिवार की युवती को जबरन कार में बैठाकर ले गया। मस्जिद से लौटे पिता तो युवती के अपहरण का पता चला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ककरौली थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में

Read More »

भारत में तेल भंडार पर्याप्त, पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह गलत

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान पर अमेरिका तथा इस्राइल के हमलों के बीच देश में ईंधन की कमी को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं। इसी बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत में तेल भंडार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार के अनुसार देश के पास 25 करोड़ बैरल (करीब 4,000 करोड़ लीटर) कच्चा तेल और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का संयुक्त भंडार मौजूद है, जो देश की जरूरतों को लगभग 7 से 8 सप्ताह यानी 50 से 60 दिन तक पूरा कर सकता है। इसे भी पढ़ें:  फार्म हाउस में

Read More »