चमन ढिंगान के साथ सफाई कर्मियों ने टाउनहाल में शुरू किया धरना

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष चमन लाल ढिंगान के नेतृत्व में सोमवार को वाल्मीकि समाज के लोगों और पालिका के सफाई कर्मचारियों ने टाउनहाल में धरना शुरू कर दिया। आरोप है कि पूर्व में सफाई कर्मियों के हितों को लेकर पालिका और जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिये गये मांग पत्र को लेकर समाधान का कोई प्रयास नहीं किया गया है। चेतावनी दी कि धरने के बाद भी समस्या बनी रही तो हड़ताल की जायेगी।

चमन लाल ढिंगान ने बताया कि मई माह में नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए पहले ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह और फिर एडीएम प्रशासन को 17 बिन्दुओं पर मांग पत्र सौंपा गया था। इसमें सफाई कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का चुनाव कराने, कर्मियों को लंबित ठंडी और गर्म वर्दी का भुगतान कराने, मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर नियुक्ति देने, अवकाश और आपात स्थिति मेें सफाई कार्य कराने पर ओवर टाइम देने, सफाई नायकों को दो लीटर पेट्रोल प्रतिदिन देने, संविदा सफाई कर्मियों को समान कार्य समान वेतन की व्यवस्था सहित अन्य मांग की गई थी, लेकिन इनको लेकर पालिका प्रशासन ने कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई। चमन का कहना है कि 23 मई को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने 17 मांगों पर बिन्दुवार जानकारी उपलब्ध कराई, जो असंतोषजनक है, क्योंकि संघ के साथ वार्ता ही नहीं की गई और प्रशासन को भी यह रिपोर्ट भेजकर भ्रमित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---हिंद मजदूर किसान समिति ने रामलला के लिए भेजा गुड़

इसके लिए 2 जून को ईओ को पत्र देकर नौ जून तक समाधान नहीं करने पर हड़ताल की चेतावनी दी गई थी, लेकिन बावजूद इसके वार्ता नहीं की जा रही है, जो पालिका प्रशासन की कर्मचारी विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। इसलिए विवश होकर समाजहित में आज धरना शुरू किया गया है। यदि समाधान नहीं हुआ तो भूख हड़ताल और इसके बाद कामबंद हड़ताल का निर्णय लिया जायेगा। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि सफाई कर्मचारियों के हितों से जुड़ी जो मांग उठाई गई थी, उनको लोकर काम किया गया है, कुछ प्रकरण शासन स्तर से जुड़े हैं, उसके लिए प्रशासन को जवाब भेज दिया गया है। वर्दी आदि का भुगतान हो चुका है, कोई अन्य देय बकाया नहीं है। हम फिर भी वार्ता के लिए तैयार हैं, बैठकर समाधान कराया जायेगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से चमन लाल ढिंगान, दिलनवाज, सागर वाल्मीकि, राजेन्द्र कुमार, दीपक कुमार, विशाल, वेदपाल, रमेश कुमार, पाल्लेराम, प्रवीण कुमार, सावन, भूषण, कालूराम, अशोक, राहुल सहित अन्य सफाई कर्मचारी व वाल्मीकि समाज के लोग शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  कई गांवों में बिजली की किल्लत, सरकार के आदेशों की अवहेलना कर रहे अफसरः विकास शर्मा

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मिठाई और पटाखा कारोबारियों ने की जीएसटी

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  जैन संतों का चातुर्मास साधना का पावन पर्वः मीनाक्षी स्वरूपफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों में आक्रोशइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध किया

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  चौकी प्रभारी के खिलाफ भाकियू तोमर ने गांधी कालोनी चौकी का किया घेरावलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »