भेड़-बकरी चोरी को लेकर क्रांतिसेना में रोष, पशु बरामदगी की मांग

मुजफ्फरनगर। भेड़-बकरी की चोरी के मामले में आरोपियों के पकड़े जाने के बाद भी पुलिस द्वारा चोरी किये गये पशुओं को बरामद नहीं करने पर क्रांतिसेना में रोष बना नजर आयां। संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कार्यालय पर बैठक कर इस प्रकरण में पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाये, इसके पश्चात थाने पहुंचकर एसएचओ से मुलाकात करते हुए जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ साथ पशु बरामद किये जाने की भी मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ कंट्रोल में अव्यवस्था पर ठेकेदार तलब

क्रांतिसेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को प्रकाश चौक स्थित कार्यालय पर मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें जनपद में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए रोष प्रकट किया गया। बैठक के पश्चात संगठन के पदाधिकारियों ने लखनौती सहारनपुर निवासी बीरबल सिंह से एक माह पूर्व बागोवाली गांव में लूटी गई 50 से अधिक भेड़ो के मामले में नई मंडी इंस्पेक्टर दिनेश चंद बघेल से थाने पहुंचकर मुलाकात करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन के नेता शरद कपूर ने बताया कि इस मामले में पुलिस कार्यवाही से अवगत कराते हुए मंडी इंस्पेक्टर ने जानकारी दी है कि उनके द्वारा इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और शीघ्र ही फरार दो आरोपियों को भी गिरफ्तार करते हुए उनसे लूटी गई भेड़ और बकरियों को बरामद कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, क्रांतिसेना सहारनपुर जिला अध्यक्ष नीरज रोहिल्ला, क्रांतिसेना महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, संजीव वर्मा, उज्ज्वल पंडित, राजेंद्र पाल, अमित बॉबी, बीरबल सिंह, प्रवीण प्रधान, शुभम पाल, प्रमोद कुमार, नीरज भारती, दिनेश चंद्र शास्त्री आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  दो पूर्व चेयरमैनों के कार्यकाल की कमाई को होगा ऑडिट

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  डीएम-एसएसपी ने सुनी फरियाद, पांच मामलों

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »