कांवड़ कंट्रोल में अव्यवस्था पर ठेकेदार तलब

मुजफ्फरनगर। शिव पर बने कांवड़ कंट्रोल रूम में अव्यवस्था फैलने से कर्मचारियों का गर्मी से बुरा हाल हो गया। यहां पर लगे दो पुराने एसी भी कूलिंग नहीं कर पाए। इस बार अन्य वर्षों की अपेक्षा कंट्रोल रूम की व्यवस्था काफी खराब रही। गर्मी से बिलबिलाए कर्मचारियों की शिकायत पर ईओ डा. प्रज्ञा सिंह मौके पर पहुंची। उन्होंने तत्काल प्रभाव से ठेकेदार को तलब किया। उन्होंने एसी सही कराने और पंखे लगाने के निर्देश ठेकेदार को दिए।

नगर पालिका के द्वारा हर साल शिव चौक पर कांवड कंट्रोल रूम बनाने के लिए टेंडर निकाला जाता है। इस बार भी कांवड कंट्रोल रूम बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया को अपनाया गया। इस बार कांवड कंट्रोल रूम में ठेकेदार के द्वारा अच्छी व्यवस्था नहीं कराई गई है। कंट्रोल रूम में पुराने और थके हुए एसी लगा दिए गए। जो कंट्रोल रूम में कूलिंग भी नहीं कर पा रहे है। इतना ही नहीं इस बार एसी और पंखे लगाने में भी कंजूसी की गई है। कंट्रोल रूम में तीन एसी लगाए गए है। जिसमें एक एसी वीआईपी कक्ष में लगाया गया है। तीनों एसी की कूलिंग काफी खराब है। कर्मचारियों के द्वारा बताया गया कि इस बार एसी कूलिंग नहीं कर रहे है। वहीं एसी और पंखे लगाने में ठेकेदार के द्वारा कंजूसी की गई है।

इसे भी पढ़ें:  स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के प्रांतीय महामंत्री अशोक गोयल के निधन पर शोक

अच्छी व्यवस्था ना होने के कारण कर्मचारी कांवड कंट्रोल रूम में ड्यूटी करते हुए बिलबिला उठे। व्यवस्था खराब होने की सूचना मिलने पर ईओ डा. प्रज्ञा सिंह स्वयं मौके पर पहुंची। उन्होंने एसी की कूलिंग को चेक किया। वीआईपी कक्ष से बाहर लगे दोनों एसी सहीं कूलिंग नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने मौके पर ठेकेदार को तलब किया। पालिका की ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने कहा कि ठेकेदार को एसी सहीं कराने के निर्देश दिए गए हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए पंखे लगाने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हंै। कांवड कंट्रोल रूम की व्यवस्था को दुरूस्त कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  पालिका इंटर कॉलेज के निर्माण कार्य में खराब गुणवत्ता पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सख्त

Also Read This

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के प्रांतीय महामंत्री अशोक गोयल के निधन पर शोकजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार

Read More »