बाल ठाकरे ने हिंदुत्व की रक्षा को जीवन समर्पित कियाः ललित मोहन

मुजफ्फरनगर। शिवसेना प्रमुख हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे जी की 12वीं पुण्यतिथि पर क्रांतिसेना कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में क्रांतिसेना कार्यकर्ताओं व शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बाला साहब को याद करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर क्रांतिसेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहां की पश्चिम उत्तर प्रदेश के तमाम जनपदों में आज स्वर्गीय बाला साहब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे जी ने जीवन भर हिंदुत्व की मजबूती वह हिंदुओं के उत्थान के लिए अनेक कार्य किये, उनके बताएं रास्ते पर आज भी देश के करोड़ों नौजवान चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाला साहेब ठाकरे जैसा महान व्यक्तित्व हिंदू समाज के लिए हमेशा जीवित रहेगा

उन्होंने हिन्दू नौजवानों को हिंदुत्व के साथ साथ जनहित और सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने किया। श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी जिला प्रमुख आनंद प्रकाश गोयल शिवसेना महानगर अध्यक्ष ओंकार पंडित, पूनम अग्रवाल, शालू चौधरी, अनुज चौधरी, संजीव वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, अमित गुप्ता, सोनू पालीवाल, चेतन देव, राजन वर्मा, भुवन मिश्रा, कंचन बाटला, ललित रूबेला, उज्ज्वल पंडित, राजेंद्र तायल, राजेश अरोड़ा, प्रदीप जैन, अरविंद कौशिक, हेम कुमार कश्यप, ऋतिक प्रजापति, विकास चौहान, शालिनी अग्रवाल, सरिता शर्मा, रेनू अग्रवाल, मिथिलेश गिरी, सविता गौतम, मीनू शर्मा, अनिल कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  मोदी सरकार के खिलाफ ट्रैक्टर और तिरंगा लेकर निकले राकेश टिकैत

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाने को बीएसए

Read More »