भाकियू गांव-गांव करेगी राष्ट्रहित चिंतन बैठकः राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही दुश्मन देश पाकिस्तान के साथ बढ़ रहे लगातार तनाव को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन ने अब गांव गांव राष्ट्रवाद की अलख जगाने के लिए चिंतन बैठकों का दौर शुरू करने का निर्णय लिया है। इसमें किसानों और ग्रामीणों को एकजुट करने के साथ ही आपात स्थिति में देश के लिए भागीदारी करने को तैयार किया जायेगा।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने शनिवार को सरकूलर रोड स्थित अपने आवास पर हुई बैठक में कहा कि भारतीय किसान यूनियन और देश का किसान देशहित में हर संभव तरीके से सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने यहां पर यूनियन जिला अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी सहित अन्य पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि वर्तमान में देशकाल और वातावरण को देखते हुए प्रत्येक गांव में भारतीय किसान यूनियन द्वारा राष्ट्रहित चिंतन बैठकों का आयोजन किया जाएगा और किसानों द्वारा देश हित में उनकी सामर्थ्य के अनुसार सहभागिता की कार्य योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही जंग को देखते हुए यदि भविष्य में देश में अनाज, दलहन, तिलहन आदि की कमी नहीं होने दी जाएगी और राहत कोष सहायतार्थ आर्थिक सहभागिता और रक्तदान की आवश्यकता हुई तो देश का किसान पीछे नहीं हटेगा।

जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी ने कहा कि हाई कमान के निर्देशों का पालन करते हुए प्रत्येक गांव में बैठकों का आयोजन किया जायेगा और देश हित और राष्ट्र भक्ति को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा एक बड़ा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। संगठन द्वारा देश हित में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और साथ ही किसान समस्याओं पर मंथन सहित 15 मई 2025 को किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर सिसौली में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  शनिवार की शाम मुजफ्फरनगर में निकलेगी तिरंगा यात्रा

बैठक में भाकियू किसान क्रांति के जिला अध्यक्ष रहे प्रशांत राठी निवासी ग्राम बधाई कला द्वारा अपने पद व संगठन से त्यागपत्र देकर चौधरी राकेश टिकैत के समक्ष पहुंच कर भारतीय किसान यूनियन टिकैत में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की। राकेश टिकैत द्वारा ठाकुर दीपांकर चौहान निवासी दाहोड को खतौली ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में मुख्य रूप से चौधरी नवीन राठी, चौधरी संजीव खोखर मंडल उपाध्यक्ष, चौधरी अशोक घटायन मुरादाबाद मंडल प्रभारी, आयुष नरवाल युवा मंडल सचिव, बलराम सिंह एनसीआर उपाध्यक्ष, मांगता प्रधान खुडडा, चौधरी रामपाल सिंह, अंकित मलिक युवा ब्लॉक अध्यक्ष चरथावल, संदीप कुमार और धीरेंद्र चौधरी आदि व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दस निकायों पर धनवर्षा, सरकार से मिले 36.11 करोड़

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  शनिवार की शाम मुजफ्फरनगर में निकलेगी तिरंगा यात्राजनसंपर्क अभियान के दौरान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »