मुजफ्फरनगर में दो युवकों ने फांसी लगाकर दे दी जान

मुजफ्फरनगर। सुसरालियों द्वारा पत्नी को न भेजने से नाराज पति ने गले में चुन्नी का फंदा डालकर,कमरे की छत में लगे पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के गांव नंगलाराई निवासी विजयपाल के 28 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार की शादी थाना क्षेत्र के गांव कसियारा निवासी कमलदास की पुत्री से तीन साल पूर्व हुई थी। दोनों से एक बच्ची है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पति पत्नि में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। विवाद के कारण पत्नि कई माह से अपने मायके में रह रही थी, जिसको लाने के लिये गांव में दो बार सामाजिक पंचायत भी हुई थी। वहीं पत्नि को लाने के लिये पति द्वारा एक पारिवारिक वाद भी दायर कर रखा था। सम्मानित लोगों द्वारा पति और पत्नि में समझौते के प्रयास भी किये जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  जीएसटी अनियमितता के मामले में उद्योगपति पर कार्यवाही

आरोप है कि युवक के सुसराल वाले उसकी पत्नि को भेजने के लिये तैयार नहीं हो रहे थे। इसी बात को लेकर युवक काफी समय से टेंशन में चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी टेंशन के चलते शनिवार की देर रात्रि में युवक ने कमरे का दरवाजा बंद करके गले में चुन्नी का फंदा डालकर छत में लगे पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। परिजनों को इसका पता उस समय लगा जब युवक रविवार की सुबह देर तक भी नहीं उठा और वह उसे जगाने के लिये उसके कमरे में गये। परिजनों द्वारा युवक को पंखे से लटका देखकर उनमें चीख पुकार मच गयी। परिजनों ने युवक द्वारा आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें:  लायंस क्लब दिव्य ने महाकुंभ के लिए दान की थालियां और थैले

खतौली के गणेशपुरी में गृह क्लेश के कारण युवक ने की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर। खतौली नगर के एक मौहल्ले में युवक ने घरेलू कारणों से परेशानी के चलते फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। परिजनों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षप्त था और मनोदशा ठीक नहीं होने के कारण ही उसने आत्महत्या की। परिजनों ने किसी भी कार्यवाही से इंकार किया तो पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

खतौली शहर के मौहल्ला गणेशपुरी में एक युवक के द्वारा अपने कमरे में ही फांसी लगाकार आत्महत्या किये जाने पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा मौका मुआयना किया गया। खतौली थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि गणेशपुरी में एक युवक के द्वारा आत्महत्या किये जाने की सूचना पर पुलिस कर्मियों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। गणेश पुरी निवासी राजकुमार ने बताया कि उनका 38 साल का पुत्र विपिन कुमार मानसिक रूप से विक्षप्त था। वो काफी समय से तनाव में था और मनोदशा ठीक नहीं रहने के कारण उसने बीती रात कमरे में फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी के अनुसार परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्यवाही से इंकार करते हुए शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। लिखा पढ़ी करने के उपरांत पुलिस ने मृतक विपिन का शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  बाढ़ प्रभावित गांव जीवनपुरी में वीरपाल निर्वाल ने किया दौरा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *