भारत मुक्ति मोर्चा ने जेल भरो आंदोलन के तहत किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। भारत मुक्ति मोर्चा एवं बहुजन क्रांति मोर्चा के बैनर तले दर्जनों कार्यकर्ताओं, महिलाओं और पुरुषों ने कलेक्ट्रेट पहंुचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ईवीएम प्रणाली को खत्म करने, जातिगत जनगणना कराए जाने, केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा डा. भीमराव अंबेडकर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय की ओर मार्च किया और ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन में कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए ईवीएम प्रणाली को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए, क्योंकि यह मतदाताओं के मौलिक अधिकारों का हनन करती है। उन्होंने जातिगत जनगणना को संविधानिक आवश्यकता बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग की जाति आधारित गणना से इनकार करना पिछड़े वर्गों को योजनाओं और आरक्षण जैसे अधिकारों से वंचित करने की साजिश है। संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे आरएसएस और भाजपा की विचारधारा की झलक बताया और कहा कि बहुजन महापुरुषों का निरंतर अपमान बेहद निंदनीय है।

इसे भी पढ़ें:  पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने स्वच्छता के प्रति किया जनजागरण

प्रदर्शनकारियों ने गृहमंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बौ( गया स्थित महाबोधि महाविहार को बहुजन समाज की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर बताया और आरोप लगाया कि वर्तमान में उस पर ब्राह्मण पुजारियों का कब्जा है। इसे बौ( अनुयायियों के नियंत्रण में सौंपा जाए। साथ ही, वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 29 का उल्लंघन करार दिया गया और आरोप लगाया गया कि इससे वक्फ की स्वायत्तता खत्म हो जाएगी तथा संपत्तियों पर भूमाफिया और पूंजीपतियों का कब्जा हो सकता है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यह आंदोलन सिर्फ शामली में नहीं, बल्कि देशभर के सैकड़ों जिलों में चलाया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर लोकतांत्रिक और सामाजिक अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन को जनचेतना की लहर बताया। प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने खुद को गिरफ्तारी के लिए पेश किया और ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से त्रिलोकी, प्रमोद, अमरीता, प्रमोश, महिपाल, राजवीर सिंह, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  AJAB-GAJAB--एक ही परिवार में ब्याहली गई तीनों बहनों ने पतियों कर दिया केस

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »