भीम आर्मी जिलाध्यक्ष पर बाइक सवार युवकों ने किया हमला

मुजफ्फरनगर। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष पर शहर के बीच भोपा रोड ओवरब्रिज पर बाइक सवार दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनको अपमानित भी किया। मारपीट में घायल भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों बाइक सवार युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नई मंडी थाना क्षेत्र के भरतिया कालोनी निवासी विकास कुमार पुत्र सुरेन्द्र ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि वो अपने एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर भोपा ओवरब्रिज से गुजर रहा था। जीवन प्रकाश हॉस्पिटल के पास बाइक संख्या यूपी 12 ए 3912 पर सवार दो युवकों, जो छात्र लग रहे थे, ने एक्टिवा में साइड मारने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने युवकों का विरोध किया तो दोनों ने विकास पर हमला कर दिया। आरोप है कि गाली गलौच और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते जान से मारने की धमकी दी। विकास ने कहा कि वो भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष हैं और समाज हित की लड़ाई लड़ते हैं तो इसी से रंजिश रखते हुए उन पर हमला किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी हमलावर युवकों ध्रुव धीमान पुत्र अमित और प्रिंस रावत पुत्र अरविंद कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  सरकार की सौगात-मंत्री कपिल देव ने दिखाई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास कुमार के खिलाफ भी नई मंडी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। विकास कुमार द्वारा बाइक सवार जिन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, उन्होंने पुलिस में शिकायत कर विकास कुमार के खिलाफ ही हमला कर घायल करने का केस कराया है। प्रिंस रावत पुत्र अरविंद रावत निवासी रामपुर चौराहा थाना छपार ने नई मंडी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 मई को वो बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त ध्रुव धीमान के साथ सरकूलर रोड स्थित चौ. छोटूराम डिग्री कॉलेज में पेपर देने के लिए आया था। पेपर खत्म होने के बाद दोपहर तीन बजे के बाद वो दोनों बाइक से भोपा रोड ओवरब्रिज से जा रहे थे। इसी बीच एक स्कूटी चालक लापरवाही से स्कूटी चलाते हुए आया और बाइक में टक्कर लगने से बाल बाल बची। वो कुछ आगे बढे ही थे कि स्कूटी चालक ने उनके पास आकर चाबी से हमला कर दिया। इसमें प्रिंस घायल हो गया। ध्रुव ने विरोध किया तो गाली गलौच की गई, मामले में पुलिस ने अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  सुमति नाथ जी का महान जीवन सर्वसमाज के लिए प्रेरणादायकः कपिल देव

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  तीन श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंदा, तीनों की मौतसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »