मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

अयोध्या। दिल्ली में सत्ता हथियाने के साथ ही भाजपा का प्रदर्शन यूपी के जनपद अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में भी ऐतिहासिक रहा। यहां पर भाजपा ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को बड़े अंतर से हरा दिया है। इसके साथ ही दिल्ली से यूपी तक मिली जीत के कारण भाजपा में जश्न का माहौल बना नजर आया। इस जीत का श्रेय पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों और भाजपा के बूथ मैनेजमेंट को दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मोहर्रम को लेकर रूट चैकिंग में बदहाल मिली सड़क

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। अंतिम राउंड की मतगणना के बाद परिणाम सामने आएं तो यहां पर सपा पिछड़ गई। भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने 61329 वोटों से बढ़त बनाई और जीत दर्ज कर ली। भाजपा को इस सीट पर 1,45,685 मत मिले। सपा प्रत्याशी को 84,266 मत प्राप्त हुए। इस जीत के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज दिल्ली को प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में चलने वाली सरकार मिली है… मिल्कीपुर की ऐतिहासिक जीत पर मैं भाजपा उम्मीदवार को बधाई देता हूं। समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी हारी है। ये शुरुआत है, 2027 में समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  एसडीएम मोनालिसा ने ली संचारी रोग टास्क फोर्स की मीटिंग

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद पर भाजपा की ओर से निर्णायक बढ़त बनाए जाने के बाद से ही जश्न शुरू हो गया था। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। एक-दूसरे को संभावित जीत की बधाई भी दी। बता दें कि जून में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को फैजाबाद सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। यह वही सीट थी जहां अयोध्या में राम मंदिर बनाया गया है। वहां से भाजपा का हारना एक बड़ी राजनीतिक घटना साबित हुई। इस जीत के बाद भाजपा ने सबक लिया। राम मंदिर दर्शन करने की लगाई गई कई पांबंदियों को हटाने के साथ-साथ लोकल स्तर पर नाराजगी दूर करने की कोशिश की गई। 

इसे भी पढ़ें:  भारत मुक्ति मोर्चा ने जेल भरो आंदोलन के तहत किया प्रदर्शन

Also Read This

पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी बंगाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया है, जिससे गरीबों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा

Read More »

बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजनौर लापता छात्राएं मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा देने के बाद अचानक गायब हुई छह छात्राओं को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी छात्राओं की काउंसलिंग कराई और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं। गुरुवार रात से ही परिजनों ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को परेशान परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर

Read More »

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »