एसडीएम मोनालिसा ने ली संचारी रोग टास्क फोर्स की मीटिंग

मुजफ्फरनगर। सोमवार को खतौली तहसील सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल संचालन हेतु ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स एवं अंतर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने विभागों के बीच समन्वय बनाकर अभियान को चलाने के निर्देश दिये हैं।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेशनुसार व मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ. सुनील तेवतिया के दिशा-निर्देशानुसार सोमवार को तहसील सभागार खतौली में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल संचालन हेतु ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स एवं अंतर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन उपजिला अधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक खतौली डॉ. अवनीश कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि आगामी माह में एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा जिसमें प्रत्येक गांव/वार्ड/क्षेत्र में विशेष अभियान चला कर साफ सफाई, नालियों की सफाई, रुके हुए पानी के स्रोतों का निस्तारण इत्यादि कार्य कराए जायेंगे।

इसे भी पढ़ें:  द्वारिकापुरी में अमित वत्स के आवास पहुंचे मंत्री कपिल देव

प्रत्येक गांव/क्षेत्र में मच्छर पनपने से बचाने हेतु फॉगिंग कराई जायेगी। 10 अप्रैल से आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री दस्तक अभियान के अंर्तगत घर घर जा कर जन समुदाय को संचारी एवं मच्छर जनित रोगों से बचाव के विषय में जन समुदाय को जागरूक करने का कार्य करेंगी साथ ही साथ बुखार ,संभावित ज्ठ रोगी, कुपोषित बच्चों इत्यादि अन्य बीमारियों के रोगियों की सूची बना कर उनकी जांच करवाने का कार्य करेंगी। इसके साथ-साथ हीट वेव से बचाव हेतु तथा प्रचार प्रसार संबंधित जानकारी का संवेदीकरण भी कराया गया। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा कराए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की की गई। उपजिला अधिकारी मोनालिसा जोहरी द्वारा सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में खंड विकास अधिकारी , खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल, नगर पालिका से नेपाल सिंह, बाल विकास विभाग से सीडीपोओ राहुल, एडीओ पंचायत अरुण, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक जावेद अहमद, डब्ल्यूएचओ से अमित उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की पूरी हुई मांग, एई और एसएफआई की पालिका में नियुक्ति
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *