BJP SANKALP PATRA-2024 का संकल्प लेकर घर-घर जायेगी भाजपा

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के विकसित भारत संकल्प पत्र अभियान का जिले में शुभारम्भ करते हुए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना संकल्प पत्र तैयार करने को भाजपा ने जनता से सहयोग मांगा है। दस साल की पीएम मोदी की सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों और उपलब्धियों को लेकर भाजपा के लोग घर-घर जाने की तैयारी कर चुके हैं। भाजपा के विकसित भारत संकल्प पत्र अभियान के दौरान सभी से सुझाव आमंत्रित किये जायंेगे। इसके लिए जिले में विधानसभावार सभाएं और सम्मेलन होंगे तो वहीं सार्वजनिक स्थान, धार्मिक स्थल और चौक-चौराहों पर पेटियां रखी जायेगी। इसमें कोई भी आम जन 2024 के भारत निर्माण के लिए अपने सुझाव दे सकता है।

गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि 2014 से पूर्व का भारत कमजोर और पिछड़ा हुआ था। हमें अपनी बात लेकर अमेरिका के सामने खड़ा होना पड़ता था, किसी भी स्तर पर हम स्वयं निर्णय लेने की स्थिति में नहीं थे। लेकिन पिछले दस वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्व में मान और सम्मान बढ़ा है। आज का भारत बड़े बड़े निर्णय स्वयं ले रहा है। पुलवामा हमले में शहीदों की आन का बदला हो, अयोध्या का राम मंदिर निर्माण, सीएए पर संकल्प, जम्मू कश्मीर की स्वतंत्रता सभी फैसलों में भारत की शक्ति को दुनिया ने देखा है। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के साथ ही दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था का रूतबा हासिल करने के लिए संकल्प लिया है। केन्द्र में दस साल और यूपी में सात साल का भाजपा का स्वर्णिम कार्यकाल चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पुण्यतिथि पर भारत रत्न चरण सिंह को किया नमन


देश और प्रदेश निरंतर तरक्की कर रहे हैं। इन दस वर्ष में पिछले 60 साल की सरकारों से भी 60 प्रतिशत ज्यादा काम भाजपा ने करके दिखाया है। हर वर्ग के लिए काम हुआ है, पहले भारत में अन्न बचाने के लिए एक दिन का उपवास रखा जाता था, अब देश के करीब 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क अन्न सरकार दे रही है। ये साबित करता है कि पहले अन्न की कालाबाजारी हो रही थी, देश की जनता के अधिकार को लूटा जा रहा था। किसानों के हितों के लिए महिलाओं के सम्मान में अनेक बड़े फैसले पीएम मोदी ने लिये। अब 2024 में हमारी सरकार का क्या संकल्प हो, देश के लिए क्या बेहतर किया जाये, इन्हीं सवालों को लेकर भाजपा जनता के बीच पहुंच रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की पहल पर देशव्यापी विकसित भारत संकल्प पत्र अभियान चलाया जा रहा है, जिसका आज यहां शुभारंभ हुआ है।

जिलाध्यक्ष डाॅ. सुधीर सैनी ने बताया कि जनपद में 2024 का संकल्प पत्र तैयार करने के लिए भाजपा द्वारा आम जनमानस से सुझाव आमंत्रित किये हैं। हम शिक्षाविदों, उद्यमियों, व्यापारियों, किसानों, युवाओं, खिलाड़ियों, महिलाओं, नौकरीपेशा लोगों के बीच पहुंचेंगे। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर पेटियां रखी जायेंगी, जिसमें लोग अपने सुझाव डाल सकते हैं। 15 मार्च तक कार्यकर्ता भी बूथ स्तर तक अभियान चलायेंगे। एकत्रित सुझावों को राष्ट्रीय कार्यालय भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि 2019 के 97 प्रतिशत संकल्प पत्र को भाजपा ने पूर्ण किया है। इस दौरान अभियान के जिला संयोजक पूर्व विधायक अशोक कंसल, सह संयोजक कांति राठी, पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र त्यागी, पवन अरोरा, शरद शर्मा, सुनील दर्शन, अचिंत मित्तल आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कूकड़ा में दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने गोली मारकर किया सुसाइडसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम

Read More »