MUZAFFARNAGAR-आठ मार्च से जनता के सुझाव लेने बूथ पर पहुंचेगी भाजपा

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा अपने संकल्प पत्र को तैयार करने के लिए जनता के बीच पहुंच रही है। इसी कड़ी में जनपद में प्रत्येक बूथ पर आठ मार्च से अभियान चलेगा और इस बीच भाजपा नेता और कार्यकर्ता जनता से मिलकर संकल्प पत्र के लिए सुझाव एकत्र करेंगे। वहीं पार्टी जिलाध्यक्ष डाॅ. सुधीर सैनी भी 15 मार्च तक चलाये जाने वाले इस अभियान के लिए प्रबु(जनों से भी विचार और सुझाव आमंत्रित कर रहे हैं, इसके लिए बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारियों संग परिवार के साथ बैठक की गई तो वहीं पार्टी के सभी 22 प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए अभियान को सफल बनाने में जुटने के निर्देश दिये।

भाजपा के सह मीडिया प्रभारी पूर्व सभासद पवन अरोरा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प पत्र अभियान का जिलाध्यक्ष डाॅ. सुधीर सैनी और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव द्वारा लांचिंग के बाद संकल्प पत्र के लिए सुझाव आमंत्रित करने का अभियान तेजी से चल रहा है। इसके लिए जिलाध्यक्ष डाॅ. सुधीर सैनी द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत अधिकारियों और उनके परिवारजन के साथ लिंक रोड पर न्यू दावत पार्टी हाल में मीटिंग की गई। इस बैठक को संबोधित करते हुए अभियान के जिला संयोजक पूर्व विधायक अशोक कंसल ने मोदी जी को पुनः भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने का निवेदन किया और सभी से सुझाव मांगे। सह संयोजक एडवोकेट कांति राठी ने विकसित भारत संकल्प पत्र की योजना को विस्तार से बताया गया। सभी उपस्थित जन से उनके सुझाव प्राप्त कर पेटिका में डाले। अध्यक्षता एच एल अरोरा ने की।

इसे भी पढ़ें:  आज से 5 दिन तक सताएगी गर्मी, दिन में दिखेगा लू का असर, येलो अलर्ट जारी


 


पार्टी कार्यालय गांधी नगर में पार्टी के सभी 22 प्रकोष्ठ और 22 विभागों के जिला संयोजक और सह जिला संयोजक उपस्थित रहे। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डाॅ. सुधीर सैनी ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी की घोषणा के बाद सभी को पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर विकसित भारत संकल्प पत्र को जन जन तक पहुंचा कर उनके सुझाव आमंत्रित करने हैं। उन्होंने बताया कि 8 से 10 मार्च तक हर बूथ पर सुझाव आमंत्रण कार्यक्रम रहेगा। इसके लिए कार्यकर्ता तैयारी कर लें। जिला संयोजक पूर्व विधायक अशोक कंसल ने पूरे अभियान के महत्व को पूरे विस्तार से समझाया तथा बताया कि हर विधान सभा में एलईडी वैन जायेगी और स्थान स्थान पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित करके सभी से विकसित भारत के लिए सुझाव देने का आग्रह किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष व लोकसभा संयोजक देवव्रत त्यागी ने बूथ जीतने का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया।

संचालन कर रहे सह संयोजक एडवोकेट कांति राठी ने बताया कि अगले कुछ दिन जन जन के सुझाव आमंत्रित करने के लिए विभागीय बैठक जैसे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अध्यापक, एडवोकेट्स, वर्किग वूमेन, सरकारी, गैर सरकारी कर्मचारी, सेवानिवृत कर्मचारी, आंगनबाड़ी, व्यापारी, मजदूर, किसान आदि सभी वर्गो में कोहार्ट आयोजित होंगे। कार्तिक काकरान युवा मोर्चा, कविता सैनी, नमिता जोहरी महिला मोर्चा, सुंदर पाल ओबीसी मोर्चा, तरुण त्यागी किसान मोचा, अजय सागर अनुसूचित मोर्चा, सलीम अहमद अल्पसंख्यक मोर्चा,कृकृष्ण गोपाल, जय गोपाल, नरेंद्र चैधरी, संजीव संगम, शिवराज त्यागी, संजय, गोपाल माहेश्वरी, गोपाल मित्तल, इंजीनियर राजेंद्र साहनी, प्रवीण बालियान, मिंटू, पंकज वर्मा, विपिन सैनी, प्रवीण जैन, प्रमोद मित्तल, सुनील तायल, श्याम सिंह सैनी, धर्मेंद्र तायल, रामपाल सेन, आर्यन बिड़ला, नीरज गौतम, कैप्टन प्रवीण चैधरी, अलंकार त्यागी, अशोक सिंघल, संदीप शर्मा, मनोज पांचाल, योगेंद्र कुमार, हेमंत अरोरा, क्रत्यांश खटीक, सतीश शर्मा, अशोक कुमार, बृजपाल सहरावत, चमन बाल्मिकी, नानक पाहुजा, राकेश शर्मा, हिमांशु सैनी, अजय सिंघल, सर्वेश त्यागी, अनिल त्यागी, सुमित गोयल, शिव कुमार सैनी, कीरतपाल सैनी, धर्मेंद्र बिड़ला, जावेद चैधरी, मनुप्रिय, सुमोद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  आईएमए फैमिली ने अनोखे अंदाज में मनाया नये साल का जश्न

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  यूपी बोर्ड-परीक्षा में हाईस्कूल-इंटर के 1082

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »