MUZAFFARNAGAR-घर से बुलाया, पीटने के बाद नंगा कर गांव में घुमाया

मुजफ्फरनगर। एक युवक को काम की बात करने के बहाने घर से बुलाया गया और फिर घेर में ले जाकर उसके साथ दबंगों ने जमकर मारपीट की। जानलेवा हमला करने के साथ ही युवक को नग्न कर दिया गया और फिर दबंग उसको सरेआम पीटते हुए गांव में घुमाने लगे। इसकी जानकारी पिता को लगी तो वो अपने पुत्र को बचाने के लिए भागा, दबंगों ने पिता पर भी हमला कर दिया, जिसने भागकर जान बचाई। बाद में युवक को बेहोशी की अवस्था में दबंग उसके घर के बाहर फेंक कर फरार हो गये। पीड़ित पिता ने दो सगे भाइयों सहित पांच हमलावरों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कुछ आरोपियों को पकड़ा है।

मन्सूरपुर थाना क्षेत्र के गांव अजमतगढ़ में दबंगई और गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। गांव के निवासी सतेन्द्र पुत्र श्रीचंद ने थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके पुत्र को घर से बुलाकर पीटा गया और फिर नंगा कर गांव में घुमाने के बाद अचेत अवस्था में घर के बाहर फेंक दिया गया। सतेन्द्र द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे वो अपने घर पर ही परिवार के साथ मौजूद था। इसी दौरान गांव निवासी युवक कमल पुत्र राकेश उनके घर पर आया और कमल ने उसके पुत्र अक्षय को आवाज देकर बाहर बुलाया तथा काम की कुछ बात करने की जानकारी देकर वो उसको अपने साथ अपने घेर पर ले गया।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बीच भूकंप के तेज झटके

सतेन्द्र का आरोप है कि उसके घेर में पहले से ही गांव के ही निवासी अंकुश और उत्तम पुत्रगण श्रवण, अजय पुत्र मिंटू तथा मिंटू पुत्र राजपाल पहले से ही मौजूद थे। अक्षय को कमल के साथ आता देखकर उक्त चारों ने गाली गलौच शुरू कर दी। अक्षय ने विरोध किया तो कमल के साथ मिलकर सभी ने उसको दबोच लिया और लात-घूसों तथा डंडों से पिटाई करने लगे। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने अक्षय के कपड़े फाड़कर उसको नग्न कर दिया और उसको लेकर गांव में घूमने लगे। सतेन्द्र ने पुलिस को बताया कि इसकी जानकारी मिली तो वो अपने पुत्र को बचाने के लिए मौके पर पहुंचा, इसी बीच पांचों ने मिलकर उस पर भी हमला कर दिया, जिससे भागकर उसने जान बचाई। वो अपने घर पहुंचा ही था कि आरोपियों ने बेहोशी की अवस्था में उसके पुत्र को घर के बाहर ही फेंका और शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग गये।

इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय जांच का शिकंजा: मुजफ्फरनगर की 7 पेस्टीसाइड फैक्ट्रियां पर छापा

एसएचओ मन्सूरपुर इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं बेगराजपुर चौकी इंचार्ज एसआई किशन सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने गांव में जाकर जांच पड़ताल की, तो पता चला कि दोनों पक्षों की ओर से गाली गलौच करने को लेकर कहासुनी हुई और मारपीट तक बात पहंुच गई थी। पीड़ित अक्षय नशे का आदी है और वो नशे में दूसरे पक्ष को जातिगत आधार पर गाली दे रहा था। प्रकरण में चार आरोपियों अंकुश, उत्तम, अजय और कमल को गिरफ्तार कर लिया गया। शांति भंग की धारा में उनका चालान किया गया है। मिंटू और अजय पिता पुत्र हैं, मिंटू विकलांग है और चलने में भी अक्षम है।

इसे भी पढ़ें:  सिपाही भर्ती परीक्षा: यूपी एसटीएफ ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Also Read This

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  पचेंडा के पहलवान युधिष्ठिर के खिलाफ मुकदमा दर्जपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की रात डायल 112 पर मिली। सूचना

Read More »