PALIKA-छह सफाई कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर चेयरपर्सन ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में नियमित सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत छह कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति होने पर भावपूर्ण विदाई दी गई। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहर को स्वच्छ बनाये रखने में इन सफाई कर्मचारियों के योगदान की सराहनीय की।

नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित किये गये सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सेवा से निवृत्त होने वाले छह सफाई कर्मचारियों में सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री मदनलाल, ओमपाल, बृजपाल, सुनीता देवी, सरला देवी एवं माया देवी के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरुप ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनको उपहार भेंट किये।

उन्होंने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था में इनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। पूर्व महामंत्री सफाई कर्मचारी संघ मदनलाल ने अपनी सेवानिवृत्ति विदाई समारोह मे कहा कि सभी अपने बच्चो को शिक्षित करें, क्योंकि शिक्षा ही वो माध्यम है, जिसके सहारे हम अपने बच्चों को सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं। कार्यक्रम मे मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मेनवाल, कार्यालय अधीक्षक पारूल यादव, पूर्व अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ राजेश उटवाल, एसबीएम लिपिक आकाशदीप, सफाई नायक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR RAIN-जनता ने जनप्रतिनिधियों को दिखाये बदहाली के नाले

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  प्रधान के घर जल रही थी चोरी की बिजली, तहसील से रिकवरी लेकर पहुंची टीम को कर दिया ऐसा कांडगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के

Read More »