चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने चलाया स्वच्छता अभियान

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्नान पर देश प्रदेश में 12 से 15 अगस्त तक चलाये जाने वाले स्वच्छता अभियान के लिए लोगों को प्रेरक संदेश देने को मंगलवार को नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने शहर में स्थित अमर शहीदों और महापुरुषों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए प्रतिमाओं की साफ सफाई की। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप, पालिका सभा और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा लोगों को स्वच्छता से जोड़ने के लिए 12 से 15 अगस्त तक स्वच्छता अभियान शुरू किया है। इसमें राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सोमवार को अभियान शुरू किया था। अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने पालिका सभासदों, भाजपा नेताओं और अन्य लोगों के साथ मिलकर शहर में स्थित महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के सेनानियों और अमर शहीदों के स्मारकों पर पहुंचकर साफ सफाई की। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप और कपिल देव अग्रवाल के साथ अन्य लोगों ने अपने हाथों से प्रतिमाओं को साफ किया और स्मारक पर झाड़ू लगाते हुए उनको धोकर स्वच्छ करने का काम किया। इस दौरान सभी ने मिलकर शहरवासियों से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में अपना नागरिक दायित्व निभाने का प्रेरक संदेश दिया गया।

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए यह स्वच्छता अभियान शुरू किया है। स्वच्छता हम सभी के लिए जरूरी है। पालिका के स्तर से लगातार शहर को स्वच्छ करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। कई कूड़ा डलावघरों को हमने बंद कराया है। आज अलग अलग कार्यक्रमों के अन्तर्गत शहर में महापुरुषों और अमर शहीदों तथा सेनानियों के स्मारकों को स्वच्छ करने का काम किया गया है। लोगों से अपील है कि वो स्वच्छता में अपना सहयोग भी करें और नागरिक दायित्व निभाते हुए अपने आसपास का क्षेत्र स्वच्छ रखें।

गौरव स्वरूप ने बताया कि आज संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान में कचहरी गेट पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, भोपा रोड स्थित विश्वकर्मा चौक पर भगवान विश्वकर्मा प्रतिमा, कूकड़ा चौराहे स्थित अमर शहीद प्रेम पाल, न्यू एसडी कॉलेज मार्किट स्थित महाराज अग्रसैन, प्रकाश चौक स्थित लाला लाजपत राय और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ सफाई की गई।

इस दौरान मुख्य रूप से पालिका सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रितु त्यागी, मोहित मलिक, प्रशांत कुमार, योगेश मित्तल, हिमांशू कौशिक, विजय कुमार चिंटू, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, बिजेन्द्र पाल, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सागर, पंकज माहेश्वरी, सुनील सिंघल, संजय गर्ग, पुरोहित उटवाल, अमित सुधा, देवेश पुंडीर, पंकज शर्मा, रक्षित नामदेव,  जगदीश पांचाल, योगेंद्र कुमार, सुभाष राणा, ठाकुर धर्मपाल, हर्षवर्धन, प्रमोद त्यागी, दिनेश पुंडीर, आदेश गौतम, अंजनी शर्मा, राकेश शर्मा आदि कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मंगलौर विधानसभा के चुनाव को मुजफ्फरनगर में मिलेगी छुट्टी

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  रामपुरी के अशोक की उत्तराखंड में हादसे में मौत, परिजनों में कोहरामउनका कहना है कि

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  रामपुरी के अशोक की उत्तराखंड में हादसे में मौत, परिजनों में कोहरामग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने

Read More »