गौ सेवा-पर्यावरण संरक्षण को समर्पित सीएम योगीः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित कंपनी गार्डन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।


इस अवसर पर राज्य सरकार मे स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्वयं विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया और सभी जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूली बच्चों व नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन पर्यावरण के संरक्षण, गौसेवा और समाजहित में सतत समर्पित रहा है। उनका जन्मदिवस विश्व पर्यावरण दिवस पर पड़ना अत्यंत शुभ संयोग है। आज हम सब वृक्षारोपण कर न केवल पर्यावरण की रक्षा का संकल्प ले रहे हैं, बल्कि योगी जी के श्हरित उत्तर प्रदेशश् के संकल्प को भी साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रितीश सचदेवा ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम ही मानवता का सच्चा प्रतीक है। हमें मिलकर इस अभियान को जन आंदोलन बनाना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृ( पर्यावरण मिल सके। इसके साथ ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कम्पनी बाग में प्लास्टिक मुक्त अभियान के लिए साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया और संस्था द्वारा चलाये जा रहे अभियान के लिए शालू सैनी व उनकी टीम की सराहना की।

इसे भी पढ़ें:  स्वर्ण रथ पर शहर में निकले बालाजी, उमड़ा आस्था का सैलाब


इस अवसर पर डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ कमल किशोर देशभूषण, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण गीतेश चन्द्रा के अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, बिजेन्द्र पाल, जितेन्द्र कुच्छल, मण्डल अध्यक्ष दीपक मित्तल, अमित शर्मा, नन्द किशोर पाल, प्रवीण खेड़ा, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, प्रशांत शर्मा, नवनीत गुप्ता, नवनीत कुच्छल, देवेश कौशिक, रविकांत काका, सतीश कुकरेजा, रजत धीमान, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे। सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से पौधों की देखभाल करेंगे और वर्ष भर अधिक से अधिक वृक्षारोपण में भाग लेंगे।

इसे भी पढ़ें:  जीएसटी अनियमितता के मामले में उद्योगपति पर कार्यवाही

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  तीसरे दिन भी नहीं खुली कचहरी-तहसील की हड़तालगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक

Read More »