आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचकर सीएमओ ने परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया के द्वारा आज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी ए.एन.एम. ट्रेनिंग सेंटर कूकड़ा का औचक निरीक्षण किया गया, जहां पर उनके द्वारा स्वास्थ्य केंद्र का गहनता के साथ निरीक्षण कर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया के द्वारा आज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य केंद्र के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों को कहा कि वह अपनी कार्यशैली की गुणवत्ता को ओर अधिक सुधारने का प्रयास करें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया के द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन कोल्ड चेन, औषधियों के रखरखाव, उपस्थिति पंजिका, आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई व्यवस्था को ओर अधिक दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने समस्त चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ससमय से अपनी निर्धारित वेशभूषा में ड्यूटी करना सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सरवट, अलमासपुर व कूकड़ा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी अधिकारियो व कर्मचारियों को ससमय उपस्थित होकर पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

इसे भी पढ़ें:  प्रधान के घर जल रही थी चोरी की बिजली, तहसील से रिकवरी लेकर पहुंची टीम को कर दिया ऐसा कांड

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  वाल्मीकि समाज ने इतवार को मनाई छुट्टी, मंत्री के भाई को कह दी ये बात…गर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।

Read More »