शिव भक्त कांवड़िया के पांव दबाकर छा गई सीओ ऋषिका सिंह

मुजफ्फरनगर। सावन मास की कांवड़ यात्रा यूपी की सियासत में भी तूफान मचाये हुए है। शिव भक्तों की सेवा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अफसरों को सख्त आदेश दिये तो सपा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बयान में यह तंज कसा था कि सीएम योगी अपने सीओ और एसडीएम को आदेश जारी कर दें कि वो कांवड़ियों के बैठकर पांव दबायें, इसको लेकर खूब सियासी बयानबाजी होती रही। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सीओ फुगाना पीसीएस अफसर ऋषिका सिंह एक सेवा शिविर में दो महिला कांवड़ियों के पांव दबाते हुए उनसे बातचीत कर कुशलक्षेम पूछ रही हैं। 33 सेकंड की इस वीडियो ने यूपी की सियासत में नया बवेला खड़ा कर दिया है। इस वीडियो को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए सीओ के सेवा भाव की प्रशंसा की तो एक सेवा भाव को लेकर एक तंज भी कस दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से फेसबुक और एक्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कांवडियों के पैर दबाते हुए पोस्ट की गई वीडियो मुजफ्फरनगर जनपद के फुगाना सर्किल की सीओ ऋषिका सिंह का है। पिछले दिनों ही वह तबादला होकर जिले में आई हैं और एसएसपी द्वारा उन्हें फुगाना सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है, जिस पर वो जिम्मेदारी के साथ काम करते हुए अपराध उन्मूलन में जुटी हैं। अब सावन मास की कांवड़ यात्रा के दौरान भी वो सुरक्षा के साथ ही सेवा भाव को भी प्रदर्शित करने से पीछे नहीं हटी। कांवड़ यात्रा में ऋषिका सिंह शिव भक्तों की सेवा करने के साथ ही बड़ी सुर्खियों में आई गई हैं। सोशल मीडियो पर उनका वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कावड़ियों के पैर दबाते हुए उनकी थकान दूर करने में मदद कर रही हैं। इसी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी यह वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से शेयर करते हुए प्रशंसा की है, उन्होंने लिखा है कि सेवा का भाव अच्छा है अगर उसके पीछे का भाव अच्छा है। इसके साथ ही उन्होंने तंज और सराहना के बीच संतुलित टिप्पणी देते हुए मुद्दे को राजनीतिक विमर्श में ला दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सीओ ऋषिका सिंह कांवड़ यात्रा के दौरान वह लगातार शिवभक्तों के बीच रहकर उनकी मदद कर रही हैं। वीडियो में वो कुर्सी पर बैठकर वर्दी में ही दो शिव भक्त महिला कांवड़ियों के पैरों को दबाकर थकान दूर करने की कोशिश करती नजर आती हैं।इस दौरान वो दोनों के साथ बातचीत करते हुए उनका कुशलक्षेम भी जान रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। कुछ इसे पुलिस की मानवीय पहल मान रहे हैं, तो कुछ इस पर सवाल भी उठा रहे हैं। प्रशासन की ओर से इस वीडियो को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सीओ ऋषिका सिंह के इस कार्य ने उन्हें कांवड़ यात्रा में चर्चा का केंद्र बना दिया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव की टिप्पणी के बाद वो पूरी तरह से सियासी हल्कों में छा गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुकुंदपुर में गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या, परिवार में कोहराम

यूपीएससी में तीन बार की विफलता से टूट गई थी ऋषिका सिंह

लखनऊ की रहने वालीं ऋषिका सिंह 2022 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं। उनकी 80वीं रैंक आई थी। ट्रेनिंग के बाद उनकी मुजफ्फरनगर में यह पहली पोस्टिंग है। ऋषिका ने 12वीं तक की पढ़ाई लखनऊ से ही कॉमर्स में की। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली आ गईं और डीयू के दौलतराम कॉलेज से उन्होंने बीए ऑनर्स की पढ़ाई की। ऋषिका सिंह के मुताबिक वह एमबीए करना चाहती थीं, इसके लिए तैयारी में जुटी लेकिन मन नहीं लगा तो यूपीएससी की तैयारी करने लगी। साल 2019 में पहली बार यूपीएससी का एग्जाम दिया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद 2020 में मेन्स की परीक्षा पास कर ली लेकिन इंटरव्यू में लटक गईं। इसके बाद एक बार फिर इंटरव्यू तक पहुंची लेकिन इस बार भी उन्हें निराशा हाथ लगी। लगातार असफलता मिलने से ऋषिका सिंह टूट गईं और 2021 में दिल्ली से लखनऊ चली आईं। खुद को काफी संभालने के बाद फिर से तैयारी में जुट गईं औ आखिरकार साल 2022 में यूपी पीएससी में उनका चयन हो गया। सीओ ने बताया कि कांवड़ियों को देखकर उनके मन में सवाल आया कि गंगाजल लेकर इतनी दूर पैदल यात्रा करके आ रहे हैं क्या इन्हें थकान नहीं हो रही है। इसी सवाल के जबाव के लिए उन्होंने कांवड़ लेकर गुजर रही महिलाओं से बात की और साथ ही उनकी सेवा की। 

इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार पर कार्यवाही-आईआईए ने जताया मंत्री कपिल देव का आभार

Also Read This

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी पर मौसम विभाग की चेतावनी

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी ने लोगों को समय से पहले ही तपिश का अहसास करा दिया है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि हमीरपुर में पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी जारी की है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऊनी कपड़े अलमारी में रखे जा रहे हैं और घरों में पंखे फिर से चलने लगे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी: और बढ़ेगी तपिश यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी को लेकर आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र,

Read More »
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री, किताबें वापस लेने के निर्देश

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को हुई सुनवाई में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने इसे “गहरी और सोची-समझी साजिश” करार देते हुए जांच के निर्देश दिए। कोर्ट ने सभी प्रतियां वापस लेने और दो सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए जिम्मेदार एनसीईआरटी ने वेबसाइट से पुस्तक हटाने के कुछ घंटों बाद ही उसका वितरण भी रोक दिया। संस्था ने ‘अनुचित सामग्री’ के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि संबंधित पुस्तक को उपयुक्त अधिकारियों के परामर्श से फिर से लिखा जाएगा। क्या है पूरा मामला? एनसीईआरटी की

Read More »

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »
होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »