इस संडे एमजी स्कूल में आकर नेत्र रोग का समाधान पायें

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में 25 मई को आयोजित होने जा रहे विराट नेत्र चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल अपनी सेवा प्रदान करते हुए नेत्र रोगियों को आंखों की बीमारी के प्रति उचित परामर्श देते हुए उनका उपचार करेंगी। शिविर में रोगियों को आवश्यक दवाईयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेंगी, यहां परीक्षण के दौरान मोतियाबिंद पाये जाने वाले मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन की सेवा का लाभ भी प्रदान किया जायेगा। इसके लिए विद्यालय में तैयारी प्रारम्भ कर दी गई और लोगों से इस अवसर का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दस निकायों हुई धनवर्षा, शासन से मिले 17.45 करोड़

एम.जी. पब्लिक स्कूल में एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा प्रत्येक माह के चौथे रविवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन निर्बाध रूप से लगातार करते हुए सैंकड़ों रोगियों को लाभान्वित किया जा रहा है। ट्रस्ट चेयरमैन और प्रमुख उद्यमी सतीश चंद गोयल ने बताया कि स्कूल परिसर में स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल और स्वर्गीय बिमलावती देवी की पुण्य स्मृति में प्रत्येक माह निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन चौथे रविवार को हो रहा है। दो साल से ज्यादा समय से यह कार्य लगातार जारी है। इस बार 25 मई को विद्यालय परिसर में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से एमबीबीएस एमएस नेत्र चिकित्सक डॉ. स्वाति अग्रवाल अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। सतीश गोयल ने बताया कि डॉ. स्वाति ने पिछले माह अपै्रल में भी अपनी सेवा दी थी, इससे पहले यहां वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सा सेवा संस्थान गाजियाबाद के चिकित्सकों का सहयोग मिल रहा था, लेकिन रोगियों को और बेहतर व्यवस्था एवं उपचार दिलाने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं, जिस कड़ी में यहां विशेषज्ञ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल की सेवा प्रारम्भ की गई है।

सतीश गोयल ने बताया कि 25 मई को शिविर प्रातः 9.30 बजे से 12.30 बजे तक विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग की देखेरख में आयोजित किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ हो जायेंगे। नेत्र रोगियों को दवाईयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेंगी। इसमें मोतियाबिंद पाये जाने पर मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जायेगा। इसके लिए रोगी को अपना आधार कार्ड और फोन नम्बर देना होगा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने मुरादाबाद में ग्रामीणों को बांटी घरौनियां

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने मुरादाबाद में ग्रामीणों को बांटी घरौनियांगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »