PALIKA–कंपनी कर्मचारियों ने की हड़ताल, नहीं हुआ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के साथ शहर के 55 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने का कार्य कर रही एमआईटूसी कंपनी में फिर से हड़ताल हो जाने के कारण रविवार को शहर में घर-घर से कूड़ा उठान नहीं हो पाया। सवेरे के समय कंपनी के प्राइमरी जोन में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए कर्मचारियों ने सुपरवाइजरों का वेतन रोके जाने के विरोध में भोपा रोड स्थित पार्किंग पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और वाहनों का चक्का जाम कर दिया। कंपनी के लोगों ने वार्ता कर समझाया, लेकिन बिना वेतन दिए काम पर निकलने से इंकार कर दिया।

बता दें कि नगरपालिका परिषद् के द्वारा नई दिल्ली की एमआईटूसी कंपनी के साथ अनुबंध के आधार पर शहरी के 55 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए सभी 55 वार्डों में कंपनी ने अपनी टीम लगाई हुई है। टिपर गारबेज वाहनों के साथ ही कर्मचारी प्रतिदिन घर घर से कूड़ा उठान का कार्य करते हैं, लेकिन रविवार को ये गाड़ी पार्किंग से नहीं निकली और कर्मचारियों ने कंपनी पर वेतन रोकने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर वेतन मिलने तक कामबंद हड़ताल का ऐलान कर दिया। कर्मचारियों के प्रदर्शन करने के दौरान ही कंपनी के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह व अन्य अधिकारी उनके बीच पहुंचे और उनको समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों ने वेतन रोकने पर रोष जताते हुए काम पर जाने से इंकार कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि कंपनी के द्वारा वार्डों में लगे सभी 55 सुपरवाइजरों का वेतन रोक लिया है। जब तक वेतन नहीं मिलेगा वो काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

इसे भी पढ़ें:  गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, 12 आरोपी पकड़े, एक फरार

कंपनी के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह का कहना है कि सुपरवाइजरों की जिम्मेदारी वार्डों से डोर टू डोर यूजर चार्ज फीस वसूल करते हुए उसको कंपनी के बैंक अकाउंट में जमा कराने की है। ऐसा देखने में आया है कि सुपरवाइजरों के द्वारा घरों से बिना पर्ची दिए ही यूजर चार्ज वसूल किया गया और उसका कोई भी हिसाब किताब नहीं दिया जा रहा है। इसमें 55 सुपरवाइजरों में से करीब 10-12 ने ही अपना हिसाब किया है। जबकि अन्य सुपरवाइजरों पर यूजर चार्ज के रूप में एक से दो लाख रुपये तक बकाया चल रहा है, लाख कहने पर भी वो हिसाब करने को तैयार नहीं है। ऐसे में सभी सुपरवाइजरों का दिसम्बर माह का वेतन रोका गया है, जबकि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे वाहन चालकों और हैल्परों का वेतन दिया जा चुका है। सुपरवाइजरों का दिसम्बर माह का वेतन तब तक जारी नहीं किया जायेगा, जब तक वो यूजर चार्ज का पूरा हिसाब कंपनी कार्यालय आकर नहीं करते हैं। हमने यही संदेश दिया है। जो भी सुपरवाइजर अपना हिसाब देगा, उसका वेतन उसी समय जारी कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि वाहन चालकों और हैल्परों को सुपरवाइजरों ने बरगला कर ही कामबंद हड़ताल कराई, उनको चेतावनी दी गई है कि यदि वो काम पर नहीं लौटते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। वहीं सेकेन्ड्री प्वाइंट जोन में लगे चालकों को बुलाकर कुछ वाहनों को वार्डों में निकलवाया गया है। सोमवार को भी ये लोग काम नहीं करते हैं तो इनसे वाहनों की चाबी लेकर वैकल्पिक व्यवस्था में वाहन वार्डों में भेजे जायेंगे।

इसे भी पढ़ें:  शर्मनाक...सगे भाई कर रहे थे यौन शोषण, मंगेतर को पता चला तो उठाया ऐसा कदम

कंपनी पर लगा पांच दिन की हड़ताल का 15 लाख जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शहर में सफाई व्यवस्था में लगी एमआईटूसी कंपनी पर पालिका ने पांच दिन की हड़ताल के लिए 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए मासिक भुगतान से रकम की कटौती कर ली है। इसके साथ ही यूजर चार्ज फीस के लिए भी 27 लाख रुपये होल्ड कर दिये गये हैं। दिसम्बर माह के लिए कंपनी को पालिका के द्वारा 48 लाख रुपये का भुगतान ही जारी किया गया है। बता दें कि कंपनी के द्वारा कर्मचारियों को वेतन नहीं दिये जाने के कारण नवम्बर माह में कर्मचारियों ने पांच दिनों तक हड़ताल की थी।

इसे भी पढ़ें:  अमेरिकी डील के खिलाफ भाकियू की पंचायत, जुटेंगे चार जिलों के किसान

इन पांच दिनों में शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम ठप होने पर अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कंपनी के मासिक भुगतान से कटौती करने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार को दिए थे। कंपनी ने दिसम्बर माह का भुगतान पाने के लिए पालिका से डिमांड की थी। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह ने बताया कि पालिका से कंपनी को दिसम्बर माह के लिए केवल 48 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। जबकि उन्होंने यूजर चार्ज फीस के लिए 25 लाख का चैक भी पालिका को दे दिया था। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कंपनी पर पांच दिन ही हड़ताल के लिए 15 लाख रुपये का जुर्माना ईओ के आदेश पर लगाया गया था, उसको दिसम्बर माह के भुगतान से काटा गया है। जबकि मासिक यूजर चार्ज के रूप में कंपनी का दिया गया चैक अभी क्लीयर नहीं हुआ है, पूर्व में भी कंपनी के चैक बाउंस हो गये थे, इसी के कारण चैक क्लीयर होने तक कंपनी के मासिक भुगतान से 27 लाख रुपये होल्ड किये गये हैं, यदि कंपनी का दिया गया चैक क्लीयर होता है तो नियमानुसार शेष रकम रिलीज कर दी जायेगी। 

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  शर्मनाक…सगे भाई कर रहे थे यौन शोषण, मंगेतर को पता चला

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »