MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासद

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के पथ प्रकाश विभाग में एलईडी स्ट्रीट लाइट की खरीद को लेकर अब नया मोड़ आया है। पूर्व में एक भाजपा सभासद की फर्म के खिलाफ दी गई शिकायत के आधार पर हुई जांच के बाद टैण्डर निरस्त करने के साथ ही फर्म को ब्लेकलिस्ट करने के आदेश को हाईकोर्ट ने स्टे कर दिया है। इसके साथ ही शिकायत करने वाले सभासद को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है, वहीं अन्य सभी पक्षकारों को भी चार सप्ताह में शपथ पत्र दाखिल करने के लिए कहा गया है।

दरअसल, नगरपालिका परिषद् की ओर से एलईडी स्ट्रीट लाइट खरीदने के लिए टैण्डर निकाला था, जिसमें एसएस एंटरप्राइजेज की निविदा को स्वीकार किया गया था। फर्म को वर्क ऑर्डर जारी किया गया था और फर्म द्वारा पालिका को आपूर्ति के लिए एलईडी लाइटों की खरीद भी कर ली गई थी। इसी दौरान भाजपा सभासद देवेश कौशिक ने फर्म द्वारा आपूर्ति की जा रही एलईडी लाइटों को शर्तों के अनुरूप नहीं होने का दावा करते हुए जांच कराने की मांग कर अधिशासी अधिकारी को शिकायत की थी। इसके बाद जांच में सभासद की शिकायत को सही मानते हुए पालिका प्रशासन ने 16 दिसम्बर 2024 को फर्म को स्वीकृत टैण्डर निरस्त करते हुए आगामी निविदाओं में प्रतिभाग करने के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया था। इसके बाद दूसरी निविदा में श्री गुरूकृपा फर्म का चयन 28 मार्च 2025 को एलईडी लाइट आपूर्ति के लिए किया गया, लेकिन वो भी जांच के फेर में अधर में लटका हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, एनकाउंटर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

इसके खिलाफ एसएस एंटरप्राइजेज की ओर से पालिका प्रशासन के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका संख्या 27012/2025 दायर चुनौती दी थी। फर्म के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में तर्क दिया गया कि निविदा की शर्तों के अनुसार, उनके द्वारा आपूर्ति की जाने वाली लाइट मानक के अनुरूप हैं और ल्यूमिनरी स्ट्रीट लाइट (एलईडी) उत्पाद के लिए निर्धारित विनिर्देश 45 वाट और ल्यूमिनेयर सिस्टम की दक्षता 130 एलएम/वाट है। फर्म के उत्पाद का परीक्षण अल्फा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भी किया गया था और परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार उत्पाद निविदा में निर्धारित मानक/विनिर्देश को पूरा करने में सक्षम पाया गया। कहा गया कि सभासद देवेश कौशिक द्वारा एसएस एंटरप्राइजेज को निविदा दिए जाने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश से रिपोर्ट मांगी थी।

याचिका में कहा गया कि लोक निर्माण विभाग ने 11 नवम्बर 2024 को एक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके अनुसार, लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत याचिकाकर्ता का उत्पाद 122.93 एलएम/वॉट बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग में विद्युत उत्पाद की आपूर्ति के लिए, कई फर्मों ने दस्तावेज़ और मान्यता प्राप्त एनएबीएल लैब से अपने उत्पाद टेस्ट कराये, जिसकी एक रिपोर्ट प्रस्तुत की और फर्म द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज़ और परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर, फर्मों को वर्गीकृत करने की बात कहते हुए यह स्पष्ट किया गया कि एलईडी लाइट उत्पाद के परीक्षण के लिए कोई अलग प्रतिष्ठान नहीं है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट में दावा किया कि इसी रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाता है कि याचिकाकर्ता के उत्पाद का कोई भी तकनीकी परीक्षण नहीं किया गया था, और इसलिए, लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के आधार पर नगरपालिका प्रशासन द्वारा दिया गया आदेश अवैध है और निविदा को रद्द करना भी अवैध है। साथ ही ब्लेकलिस्ट करने से पहले उनको सुनवाई का भी कोई अवसर उपलब्ध नहीं कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में घने कोहरे से छह वाहन आपस में भिड़े; हाईवे पर लंबा जाम, कई लोग घायल

याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विनय खरे और उनके सहायक राजीव कुमार सैनी ने तर्क कोर्ट के समक्ष रखे। हाईकोर्ट के न्यायाधशी सरल श्रीवास्तव और अरूण कुमार सिंह की खंडपीठ ने 12 अगस्त को जारी अपने आदेश में याचिकाकर्ता की दलीलों को सुनते हुए उनको राहत प्रदान की। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि याचिका पर सुनवाई के तहत न्यायालय के अगले आदेश तक एसएस एंटरप्राइजेज फर्म के खिलाफ पालिका प्रशासन की ओर से 16 दिसम्बर 2024 को जारी किये गये आदेश का प्रभाव और संचालन स्थगित रहेगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि इस मामले के सभी प्रतिवादियों को उस वस्तु ;एलईडी लाइटद्ध की आपूर्ति के संबंध में कोई भी नया निविदा देने से भी रोका जाता है, जिसके लिए याचिकाकर्ता को निविदा आवंटित की गई थी। यानि की नई फर्म श्री गुरूकृपा को भी पालिका में एलईडी लाइट आपूर्ति करने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने याचिका में प्रतिवादी संख्या 7 के रूप में दर्शाये गये शिकायतकर्ता सभासद देवेश कौशिक को नोटिस जारी करने और इसका शीघ्र जवाब देने के सख्त निर्देश के साथ ही सभी प्रतिवादियों को चार सप्ताह में प्रति-शपथपत्र और याचिकाकर्ता फर्म को प्रत्युत्तर-शपथपत्र दाखिल करने के लिए कहा गया है। इस प्रकरण में कोर्ट में अब अगली सुनवाई 07 अक्टूबर को नियत की गई है।

इसे भी पढ़ें:  ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

नई फर्म दाखिल करेगी शपथ पत्र, मंडलायुक्त का आदेश भी दाखिल

मुजफ्फरनगर नगरपालिका में एलईडी लाइट खरीद और एसएस एंटरप्राइजेज फर्म पर कार्यवाही को लेकर हाईकोर्ट के आदेश से हलचल है। याचिका के प्रतिवादी संख्या 8 श्री गुरूकृपा फर्म की ओर से अधिवक्ता सैयद अहमद फैजान ने कोर्ट में तर्क दिया कि फर्म को 28.03.2025 को प्रकाशित निविदा में सबसे कम बोली लगाने पर एलईडी आपूर्ति के लिए चुना गया। इसलिए उनको सुनने का अवसर दिया जाये। नई फर्म की ओर से अब कोर्ट में को भी प्रति-शपथपत्र दाखिल करने की अनुमति दी गई है। वहीं पालिका प्रशासन और शासन की ओर से अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता द्वारा की गई शिकायत पर, आयुक्त सहारनपुर मंडल ने 29.04.2025 को एक जांच समिति गठित की है और निविदा को अंतिम रूप देने पर रोक लगा दी है। मंडलायुक्त के आदेश की प्रति भी कोर्ट में उपलब्ध कराई गई है। 

Also Read This

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  अभागी मुस्कान-पहले पति ने दी तलाक, दूसरे के दर पर मिली अनचाही मौत…पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की रात

Read More »

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »