धारदार हथियार से दंपती को काट डाला

बलिया। दंपती की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर खेजुरी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई थी।  बलिया के खेजुरी थाना के मासुमपुर गांव में बीती रात पति-पत्नी का शव घर के बाहर सड़क पर पड़ा मिला। इसकी खबर लगते ही गांव में खलबली मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी उत्तरी अनिल कुमार झा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका-मुआयना कर घटना के संबंधित जानकारी उपस्थित पड़ोसियों से ली, लेकिन सभी इस घटना से अनजान रहे। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किया। मासुमपुर गांव निवासी श्यामलाल चौरसिया (60) अपनी पत्नी बासमती देवी (55) के साथ घर पर रहते थे। बेटा एयरफोर्स आगरा में तैनात है, एक बेटी जिसकी शादी हो चुकी है। देर रात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से दोनों की हत्या कर दी, दोनों का शव घर के बाहर दरवाजे पर पड़ा था। जिसे देख किसी ने डायल 112 को खबर की। डबल मर्डर की खबर लगते ही मौके पर एएसपी ओमवीर सिंह सहित आसपास थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो दिन पहले छुट्टी आए सीआरपीएफ के जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  सलीम शेरवानी ने महासचिव पद से दिया इस्तीफाप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों

Read More »