ऑनर किलिंग में गर्दन काटकर बेटी को उतारा मौत के घाट

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र में झूठी शान के लिए बेटी की हत्या के आरोपी पिता को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि प्रेमी से बात करने से मना करने पर वह बहस करने लगी थी। पूरे समाज में इज्जत बचाने के लिए बेटी को मारना पड़ा। गुस्से में हत्या करने के बाद भूपेंद्र अब पश्चाताप भी कर रहा है।

थाना परौर क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे बेटी सुनैना (16 वर्ष) को प्रेमी से फोन पर बात करते हुए देखा तो टोक दिया। इस पर बेटी ने उल्टा जवाब दे दिया। बेटी के जवाब देने और बहस करने पर भूपेंद्र भड़क गया। गुस्से में उसने बेटी पर तलवार से ताबड़तोड़ वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्या के बाद भूपेंद्र मौके से भाग गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सुबह करीब नौ बजे उसे कुबेरपुर से कलान की तरफ जाने वाली सड़क से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई तलवार बरामद की गई है।

इसे भी पढ़ें:  वन नेशन वन एमएसपी नीति लागू करें सरकारः धर्मेंद्र मलिक

पुलिस की पूछताछ में भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता था। गांव में एक लड़के से सुनैना का प्रेम प्रसंग होने पर वह परिवार के साथ दिल्ली चला गया था। वहां भी बेटी का दूसरे लड़के से प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद वह परिवार के साथ बेटी को लेकर फिर से गांव आ गया था। बेटी ने गांव वाले प्रेमी से फिर से बातचीत करना शुरू कर दिया था। भूपेंद्र ने बताया कि बेटी पढ़ने में तेज थी। मेहनत-मजदूरी करके उसकी पढ़ाई करा रहा था कि वह किसी काबिल बन जाएगी। बेटी को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। सोचा बाद में समझ जाएगी। जब उसने पलटकर जवाब दिया तो वह सहन नहीं कर पाया और गुस्से में बेटी की हत्या कर दी। भूपेंद्र ने बताया कि प्यार से पाली बेटी को मारने का बहुत अफसोस है। समाज में बेइज्जती के डर से मजबूरी में यह कदम उठना पड़ा। भूपेंद्र ने बताया कि बेटी की हत्या करने के बाद वह थाने में आत्मसमर्पण करने जा रहा था। जैसे-जैसे थाना करीब आ रहा था, उसके अंदर पुलिस का डर उसके अंदर बढ़ता गया। बाद में वह भाग गया। इसके बाद क्षेत्र में इधर-उधर छुपकर समय काटा। बुधवार को सुबह शाहजहांपुर चला आया। वह पंजाब जाने के लिए घर रुपये लेने जा रहा था। रात में कई जगह रास्ते में लिफ्ट लेकर सुबह गांव की तरफ जा रहा था। तभी पुलिस को सूचना मिली और उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई तलवार बरामद की। सीओ जलालाबाद अमित कुमार चौरसिया का कहना है कि आरोपी भूपेंद्र पंजाब भागने की फिराक में था। वह घर से रुपये लेने आया था। तभी सूचना मिलने पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया। मामले में विधिक कार्रवाई कर उसको जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  कोहरे का कहर-ट्रक काली नदी में गिरा, चालक की मौत

Also Read This

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »