प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी की फैक्ट्री के गार्ड पर जानलेवा हमला

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी की फैक्ट्री पर तैनात गार्ड पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। लहूलुहान हुए गार्ड को प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाया और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। उनका कहना है कि अज्ञात हमलावर गार्ड को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर बाद में देख लेने की धमकी भी देकर गये हैं। उन्होंने अपनी जान को भी खतरा बताते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी की है। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी लगातार पीड़ितों की आवाज उठाते हुए कई मामलों में आंदोलन कर चुके हैं। इस दौरान उनकी कई लोगों के साथ रंजिश भी हुई है। उनके समाज में प्रभाव को देखते हुए कुछ लोग द्वेष भी रखते हैं, ऐसे में उन पर भी हमला होने की आशंका बनी है। इस घटना को लेकर संस्था के पदाधिकारियों और अन्य संगठनों के लोगों ने भी रोष जताया है।

इसे भी पढ़ें:  औद्योगिक भूमि के पूर्ण उपयोग में बाधा नियमों पर आईआईए ने की बैठक

प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी पुत्र स्व. राजपाल सिंह निवासी रामुपरी ने भोपा थाना प्रभारी के नाम एक तहरीर देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर रहकडा में उनका एक कैमिकल प्लांट स्थित है। यहां पर सुरक्षा और कार्य के लिए उन्होंने प्रवेश पुत्र बारू निवासी गांव राजपुर कलां को गार्ड के रूप में नौकरी पर रखा हुआ है। बताया कि बीती रात जब प्रवेश फैक्ट्री से बाहर किसी कार्य से निकला तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आये तीन अज्ञात युवकों ने उसको आवाज देकर रोक लिया और उसका नाम पूछने के बाद अचानक ही लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। प्रवेश ने हमला रोकने के लिए अपने हाथ आगे कर दिये, जिससे उसके हाथों पर लोहे की रॉड का वार हुआ। प्रवेश ने शोर मचा दिया। उसको काफी चोट आई। आवाज होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गये। इसके बाद ग्रामीण ने ही गार्ड को रात्रि में किसी चिकित्सक से उपचार दिलाया। सवेरे मनीष चौधरी ने घायल गार्ड को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया और पुलिस से इस मामले में जांच करते हुए हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी का समाज में प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। पिछले दिनों उनके द्वारा कई मामलों में पीड़ितों की आवाज उठाते हुए उनको न्याय दिलाने का काम किया है। ऐसे में आशंका है कि उनके खिलाफ रंजिशन साजिश रची जा रही है। उन्होंने अपनी जान को भी खतरा बताते हुए पुलिस ने क्षेत्र में रात्रि में गश्त बढ़ाये जाने की मांग की है। 

इसे भी पढ़ें:  'सत्ताईस का सत्ताधीश': लखनऊ में अखिलेश यादव के लिए चर्चा में आया पोस्टर

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  एसबीआई बैंक जनपद में महिलाओं को देगा रोजगारः देबाशीष मित्रागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »