देवबन्द थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सोनकर का जुआरी गैंग पर कड़ा प्रहार, आठ जुआरी किये गिरफ्तार नकदी बरामद की

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व मे मंगलौर चौकी इंचार्ज संजय यादव व उनकी टीम को मिली बड़ी सफलता बीबीपुर रोड से पकड़े जुआरी

डीआईजी अभिषेक सिंह के कड़े निर्देशन मे एवं एसएसपी रोहित सजवान के दिशा निर्देशन मे एसपी ग्रामीण सागर जैन व सीओ रविकांत के पर्यवेक्षण मे व थाना प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर के कुशल नेतृत्व मे मंगलौर चौकी इंचार्ज संजय यादव ने मुखबिर की सूचना पर अपनी टीम के साथ बीबीपुर रोड पर चल रहे जुआ के अड्डे पर छापा मारकर आठ जुआरी गिरफ्तार किए और उनसे 3960 रुपए व 52 ताश के पत्ते बरामद किये गए है पुलिस सभी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाही कर रही है!

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-उद्यमी गिरीश अग्रवाल की माता का निधन, छाया शोक

जुआरीयों को गिरफ्तार करने वाली टीम मे मंगलौर चौकी इंचार्ज संजय यादव, संदीप भाटी, गोविन्द, पवन सिरोही, सतेन्द्र, राहुल छोकर, विकास शामिल रहे।

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »