रात को सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, कांवड़ियों से पूछा हालचाल

मुजफ्फरनगर। आगामी मोहर्रम एवं कांवड़ यात्रा को लेकर जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च शिव चौक, शामली स्टैंड, काली नदी पुल सहित विभिन्न प्रमुख चौराहों, बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में किया गया। इस दौरान डीएम ने गंगाजल लेकर नगर में पहुंचे शिव भक्त कांवड़ियों से भी मुलाकात करते हुए उनका कुशलक्षेम पूछा और व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

अधिकारियों ने फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने, लगातार पेट्रोलिंग करने, ड्रोन से निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कांवड़ यात्रा की तैयारियों, चेतावनी/सांकेतिक बोर्डों की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की संख्या एवं दिशा, लाइट, पेयजल, शौचालय, शिविर स्थल एवं बेरिकेडिंग की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

संबंधित अधिकारियों को समयब( ढंग से समस्त तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मार्ग में चल रहे कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उनका हालचाल जाना एवं उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। फ्लैग मार्च में अपर जिलाधिकारी ;प्रशासनद्ध संजय सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, नगर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अनिल राणा, थाना प्रभारी उमेश रोरिया सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब नहीं चलेगा ई-रिक्शा-ठेले का जुगाड़

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  फैक्ट्री गए युवक की अचानक बिगड़ी हालत,

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNMAGAR-कांवड़ देखने गए युवक की गला काटकर नृशंस हत्याफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  NOIDA PANCHAYAT-भंगेला चेक पोस्ट पर पुलिस से भिड़ गये किसानइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  फैक्ट्री गए युवक की अचानक बिगड़ी हालत, घर लौटने पर हुई मौतलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »