आखिरकार पालिका में आकर ही माने डॉ. अतुल कुमार

मुजफ्फरनगर। आखिरकार नगरपालिका परिषद् में डॉ. अतुल कुमार की नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर फिर से वापसी हो ही गई। उनको वापस पालिका में नहीं भेजने का मन बना चुका जिले के दो बड़े अफसरों ने भी चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की शहर हित और जनहित के लिए सफाई के लिए बनी आवश्यकता को देखते हुए अपनी जिद छोड़कर उनको वापस पालिका में भेज दिया गया है। इसके लिए जारी आदेशों में सीएमओ ने अब साफ कर दिया है कि जब तक शासन द्वारा नगरपालिका में नियमित रूप से नगर स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती नहीं कर दी जाती है, तब तक डॉ. अतुल कुमार ही पालिका में इस पद पर कार्य करते रहेंगे।

बता दें कि 26 सितम्बर को बेटे की तबियत खराब होने के कारण पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे डॉ. अतुल कुमार की पत्नी ने आधी रात जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को फोन मिला दिया था। उनकी पत्नी की शिकायत थी कि बेटे के बीमार होने के बाद भी उसके उपचार के लिए डॉ. अतुल को पालिका प्रशासन द्वारा अवकाश नहीं दिया जा रहा है। पत्नी की शिकायत के बाद डीएम ने तत्काल ही अधिशासी अधिकारी को निर्देश जारी कर डॉ. अतुल को अवकाश पर भेजने के निर्देश दिये। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने इसके लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को अवगत कराया तो उन्होंने 27 सितम्बर से ही डॉ. अतुल कुमार को अवकाश पर भेजने के निर्देश जारी कर दिये। इसके बाद एनएसए का अतिरिक्त चार्ज चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश गोलियान को सौंप दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर- बुढ़ाना में ईनामी डकैत अजय एनकाउंटर में ढेर

वहीं सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने डॉ. अतुल का पालिका में किया गया तबादला निरस्त करते हुए उनको वापस अपनी मूल तैनाती पीएचसी पीनना पर चार्ज संभालने के निर्देश दिये और एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार को पालिका में एनएसए के अतिरिक्त दायित्व के लिए तैनात कर दिया और उन्होंने पालिका में चेयरपर्सन के समक्ष उपस्थित होकर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत कर दी थी। वहीं डॉ. अतुल लगातार पालिका में वापसी के अपने प्रयासों में जुटे रहे। इसी बीच डॉ. अशोक ने बीमारी का हवाला देत हुए सीएमओ को पत्र लिखकर पालिका में एनएसए का दायित्व निभाने में असमर्थता व्यक्त की और डॉ. अतुल ने पीएचसी पीनना पर चार्ज नहीं संभाला। सीएमओ ने इसे आदेशों की अवहेलना बताते हुए उनको सख्त चेतावनी दी और तत्काल चार्ज न संभालने पर वेतन रोकने के निर्देश दे दिये थे।

इसे भी पढ़ें:  तीन महीने से मल्हूपुरा में उखड़ी पड़ी सड़क से रोष

इसी बीच अब इसमें एक नाटकीय मोड़ आया और जैसा की माना जा रहा था, डॉ. अतुल कुमार पालिका में एनएसए के पद पर अपनी वापसी कराने में सफल हुए हैं। यह चौथा अवसर है जबकि उनकी पालिका में इस पद पर वापसी हो रही है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने उनकी पालिका में वापसी के लिए आदेश जारी कर दिया है। इसमें सीएमओ ने कहा कि पांच सितम्बर को पालिकाध्यक्ष के द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं होने के कारण नगर स्वास्थ्य अधिकारी पद से डॉ. अतुल कुमार को हटाने के लिए 05 सितम्बर 2024 को पत्र लिखकर नये अधिकारी की मांग की थी। उनके इस आग्रह को स्वीकार करते हुए 18 अक्टूबर को एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार को पालिका में तैनात किया गया था, लेकिन डॉ. अशोक द्वारा स्वास्थ्य सम्बंधी समस्या बताकर कार्य करने में असमर्थता व्यक्त की। सीएमओ के अनुसार पालिकाध्यक्ष ने 04 नवम्बर को लिखे पत्र में डॉ. अशोक को कार्यमुक्त करने की संस्तुति करते हुए डॉ. अतुल कुमार को ही पालिका में वापस आगामी आदेशों तक नामित करने के लिए कहा गया है। सीएमओ का कहना है कि इसके बाद 12 नवम्बर तक चार बार अनुस्मरण पत्र भेजकर पालिकाध्यक्ष ने पालिका में जनहित और पालिका हित को देखते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी पद पर डॉ. अतुल कुमार को ही वापस नामित करने का अनुरोध किया गया। इसमें डॉ. अतुल कुमार को शासन स्तर से अधिकारी नियुक्त होने तक पालिका में तैनाती करने के आदेश सीएमओ ने जारी कर दिये हैं। यह आदेश गुरूवार को सीएमओ द्वारा जारी किये गये, शुक्रवार को अवकाश होने के कारण अब माना जा रहा है कि शनिवार को डॉ. अतुल कुमार पालिका में चार्ज संभाल सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें:  बीडीओ चरथावल की रिपोर्ट पर लटकी पालिका की जांच

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर- बुढ़ाना में ईनामी डकैत अजय एनकाउंटर में ढेरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद: सरिया की दुकान से मोटरसाइकिल सवारो ने चोरी किए गलले से पैसेवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  शाहपुर में हादसाः दो दोस्तों की टेम्पो को डीसीएम

Read More »