डॉ. मुखर्जी के बलिदान ने राष्ट्र प्रथम की सीख दीः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के अवसर पर पटेल नगर स्थित जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में आयोजित विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद् की चेयरपर्सन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने पौधारोपण कर स्वच्छ और हरित पर्यावरण का संदेश दिया। यहां पर पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला।

चेयरपर्सन स्वरूप ने इस अवसर पर कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने न केवल भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी यह संदेश दिया कि राष्ट्र पहले है, और हम सबका कर्तव्य है इसकी सेवा। उनका बलिदान केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि एक आदर्श है दृ एक राष्ट्र, एक विधान, एक निशान,दृ इस मंत्र को उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस तक जीवित रखा। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि जब राष्ट्र की बात हो, तब कोई भी त्याग छोटा नहीं होता।

उन्होंने सभी से पर्यावरण को बचाने की अपील करते हुए कहा कि आज जब हम यहाँ पौधारोपण कर रहे हैं, तो यह केवल पर्यावरणीय जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं है, बल्कि यह उस राष्ट्रप्रेम की अभिव्यक्ति है जिसे डॉ. मुखर्जी ने अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। एक वृक्ष लगाना, आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन की आशा बोना है। यह प्रकृति की पूजा है, यह धरती माता के प्रति कृतज्ञता है। कार्यक्रम में नगर पालिका के युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, हनी पाल, पूर्व सभासद बबीता सहित नगर के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर कॉलेज परिसर में पौधे रोपित किए और ‘एक वृक्ष-अनेक लाभ’ के महत्व को रेखांकित किया।

इसे भी पढ़ें:  होटलों का गृहकर कम होगा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावाः योगी

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अवैध रूप से चलाई जा रही तीन अपंजीकृत लैब सीलगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »