ऊधम सिंह नगर- नमाज के दौरान एक युवक ने मस्जिद के इमाम से गालीगलौज और अभद्रता कर दी। इससे क्षेत्रवासियों का गुस्सा भड़क उठा। सैकड़ों की तादाद में लोगों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। रुद्रपुर के भूतबंगला इलाके में नमाज के दौरान एक युवक ने मस्जिद के इमाम से गालीगलौज और अभद्रता कर दी। इससे क्षेत्रवासियों का गुस्सा भड़क उठा। सैकड़ों की तादाद में लोगों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बुधवार शाम नमाज के दौरान जब सभी नमाजी इबादत में लीन थे। तभी क्षेत्र का एक युवक मस्जिद में पहुंचा और इमाम से गाली-गलौज करने लगा। वह रोजा इफ्तार के कार्यक्रम में राजनीतिक हस्तक्षेप का विरोध कर रहा था। कहा कि मस्जिद में धार्मिक आयोजनों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। उसने इमाम के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस पर लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोग नमाज के बाद कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बड़ी संख्या में लोगों को देखकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और उन्हें कोतवाली के अंदर जाने से रोक दिया। नाराज लोगाें का कहना था कि जब तक आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे कोतवाली के गेट पर ही डटे रहेंगे।

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई
मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें: पत्नी ने किया रेलकर्मी का कत्ल… 17





