किराया मांगने पर ई रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला

मुजफ्फरनगर। शहर में एक ई रिक्शा चालक से किराया तय करते हुए सफर करने वाले युवकों ने अपने स्थान पर पहुंचने के बाद किराया मांगने पर ई रिक्शा चालक और उसके भाई की पिटाई कर दी। युवकों ने अपने साथियों को भी फोन कर बुला लिया इसमें एक दबंग युवक ने रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला कर उसको घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मारपीट करने के बाद युवक मौके से फरार हो गये हैं। पुलिस ने जानकारी होने से इंकार किया है।

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसा-मुजफ्फरनगर के बीएसएफ जवान की मौत

शहर के अलमासपुर चौराहे से एक ई रिक्शा चालक दो युवकों को लेकर कूकड़ा रोड की ओर चला था। इसी बीच जब युवकों का स्थान आया तो वो उतरने लगे। रिक्शा चालक ने उनसे पैसे मांगे तो वो अभद्रता पर उतर आये और रिक्शा चालक तथा उसके भाई के साथ वहीं पर मारपीट शुरू कर दी। बताया कि हमलावर युवकों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया और सभी ने मिलकर हमला किया। एक युवक ने धारदार हथियार से ई रिक्शा चालक पर हमला किया, जो उसके पांव में लगा और वो लहूलुहान हो गया। बाद में हमलावर युवक मौके से भाग गये। ई रिक्शा चालक ने बताया कि युवकों से उसने उतरने के बाद किराये के 20 रुपये मांगे तो वो गाली गलौच करने लगे। कहा कि युवकों ने उसकी ई रिक्शा की चाबी निकालने का भी प्रयास किया और फिर चार पांच युवक आये तथा मारपीट करने लगे। ई रिक्शा चालक को नीचे गिराकर पीटा तथा घायल कर दिया। बताया गया कि धारदार हथियार चलाने वाले युवक दबंग किस्म का है और आये दिन वो इस क्षेत्र में मारपीट करता रहता है। नई मंडी पुलिस से जानकारी की गई तो पुलिस ने मारपीट की जानकारी होने से इंकार किया है। 

इसे भी पढ़ें:  किसान की ट्यूबवैल देख मंत्री कपिल देव को याद आया बचपन, और फिर...

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर के युवक की केरल के वायनाड में नृशंस हत्यागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »