मामूली विवाद में बुजुर्ग की घर में घुसकर हत्या, तीन घायल

शामली। शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के होशंगपुर गांव में रविवार की देर रात बाइक दीवार से टकराने में विवाद में 4 युवकों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला बोल दिया। लाठी डंडों, धारदार हथियार से किए गए हमले में बुजुर्ग रघुवीर ;90द्ध की मौत हो गई जबकि उनके तीन पोते घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ऊन सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।

होशंगपुर गांव के रहने वाले रोहित ने बताया कि रविवार की शाम करीब सात बजे पड़ोस के परविन्द्र ने उसके भाई अंकुर को अपनी बाइक घर के अंदर खड़ी करने को कहा। अंकुर बाइक को घर के अंदर खड़ी करने लगा तो बाइक घर की दीवार से टकरा गई, जिससे बाइक की डिग्गी टूट गई। इसके बाद परविन्द्र की अंकुर से कहासुनी हो गई थी। उस समय गांव के गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों में फैसला करा दिया था। अंकुर पक्ष ने बाइक में हुए नुकसान की भरपाई करने की बात कही थी।

इसे भी पढ़ें:  यादगार-शानदार पारी खेलकर मुजफ्फरनगर से विदा हुए एडीएम नरेन्द्र बहादुर

आरोप है कि इसी बीच रात में करीब दो बजे परविंद्र पक्ष द्वारा बुलाए गए चार लोग घर की दीवार फांदकर अंदर घुस गए और परिवार के सदस्यों पर लाठी डंडों पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। रघुवीर पुत्र हरदेवा, पोता रोहित, अंकुर, शनि घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ऊन सीएचसी में भर्ती करता गया। बुजुर्ग रघुवीर की हालत को गंभीर देखते हुए शामली रेफर कर दिया गया, जहां पर रघुवीर की उपचार के दौरान मौत हो गई। रोहित का आरोप है कि बाइक टकराने के विवाद में ही उसके दादा की हत्या की गई। अब भी परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। एएसपी संतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई अमल में लाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  द्वारिकापुरी में अमित वत्स के आवास पहुंचे मंत्री कपिल देव

Also Read This

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  यादगार-शानदार पारी

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  प्रियंका गैंगरेप और मर्डर केस में फरार

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों ने शिव चौक पर किया प्रदर्शन, करारा जवाब देने की मांगफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  बरेली में दूल्हा समेत दो की मौत, दिन में हुई थी शादी, रात में दर्दनाक हादसाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »