कारागार में बंद हत्यारोपी बुजुर्ग बंदी माशूक अली की मौत

मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में ही हत्या के आरोप में बंद चल रहे एक 62 वर्षीय बंदी की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। बंदी की मौत के बाद परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलवाया गया और अस्पताल से शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कारागार प्रशासन ने आवश्यक कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जनपद शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव हीन्ड में निवासी माशूक अली पुत्र शमशेर हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद चल रहा था। पिछले दिनों तबियत खराब होने पर माशूक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाकर पुलिस अभिरक्षा में भर्ती कराया गया। यहां पर सुरक्षा में तैनात हैड कांस्टेबल अरविंद कुमार ने इमरजेंसी में सूचना दर्ज कराई, जिसके बाद माशूक अली का परीक्षण किया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलाया। यहां पहुंचे माशूक के पुत्र शोएब अहमद ने बताया कि करीब चार साल पहले गांव में ही आपसी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। इसमें उनके पिता माशूक अली को भी आरोपी बनाकर मुकदमा दर्ज कराया गया था, तभी से वो कारागार में बंद चल रहे थे। पिछले दिनों उनको फालिस पड़ गई थी। इसके लिए उनका उपचार पुलिस और जेल प्रशासन की निगरानी में मेरठ और दिल्ली चला। दिल्ली से पिछले दिनों ही उनको कारागार वापस लाया गया था। वहां से 05 जून को उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां वो मेडिकल वार्ड में थे और आज सवेरे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  ऑनर किलिंग में गर्दन काटकर बेटी को उतारा मौत के घाट

महिला की संदिग्ध मौत, किशोरी ने खाया जहर

मुजफ्फरनगर। रविवार को एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई, परिजन बिना कार्यवाही के ही जिला अस्पताल से शव उठाकर अपने साथ ले गये। वहीं एक किशोरी ने घरेलू विवाद में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर अवस्था में उसको हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।

नई मंडी निवासी राम नरेश पाण्डे रविवार को सवेरे करीब साढ़े छह बजे अपनी पत्नी 38 वर्षीय बिन्दू देवी को अचेत अवस्था में लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे थे। यहां पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण किया तो महिला की यहां आने से पहले ही मौत हो चुकी थी। मौत की पुष्टि होने के बाद मृतका का पति राम नरेश बिना कोई कार्यवाही किये ही शव उठाकर अपने साथ घर ले गये थे। थाना खालापार क्षेत्र के मौहल्ला रहमतनगर निवासी दिलशाद की नाबालिग पुत्री ने भी सुबह घरेलू विवाद में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। गंभीर अवस्था में परिजन उसको लेकर सुबह करीब आठ बजे इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे थे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नहीं सुधरने पर गंभीर अवस्था में किशोरी को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें:  कार चालक ने विक्की सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, एम्स में हुई मौत

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  कार चालक ने विक्की सवार बुजुर्ग को

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  फरवरी में बड़ा आंदोलन करने लखनऊ में जुटेगा किसानः राजेश चौहानफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने एथलेटिक्स को किया सम्मानितइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  जिला अस्पताल में अब अपने सेवा देंगे न्यूरो सर्जन डॉ. अश्वमेघलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »