कांवड़ सेवा शिविरों में विद्युत कनेक्शन-सीसीटीवी अनिवार्य

मुजफ्फरनगर। आगामी कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने जनपद के सभी कांवड़ सेवा शिविर संचालकों के साथ बैठक कर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में शिविर संचालकों ने कई अहम मुद्दे उठाए, जिनमें असामाजिक तत्वों, नशेडियों पर अंकुश के साथ ही असुरक्षा की आशंका प्रमुख रही। साथ ही साफ-सफाई, मोबाइल टॉयलेट, बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी गई। बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी शिविर संचालकों को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। एसएसपी संजय वर्मा ने भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर ठोस इंतजाम करने की बात कही।

प्रशासन की ओर से कांवड़ शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। साथ ही प्लास्टिक के उपयोग से परहेज, गैस सिलेंडर को खुला न छोड़ने, और पानी को बिजली के तारों के पास न रखने जैसे दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। बैठक में जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कांवड़ सेवा शिविर संचालकों की भागीदारी रही, जिससे यात्रा को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया। बैठक में एडीएम प्रशासन संजय कुमार, एडीएम वित्त गजेंद्र सिंह, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे, सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर सहित जिले के सभी सीओ, एसडीएम, सीएफओ, नगरपालिका अधिकारी एवं गन्ना अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  नाबालिग की हत्या का खुलासा: मां और किरायेदार के बीच थे अवैध संबंध, वीडियो बनाने पर लड़की को दिया था दवा की जगह जहर

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »