घर में घुसकर की मारपीट, सुशील मूंछ के नाम पर धमकाया

मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति के घर में घुसकर पहले तो लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित परिवार को सुशील मूंछ का नाम लेकर धमकाया और हत्या की धमकी दी। डीएम और एसएसपी का नाम लेकर भी हमलावरों ने जमकर अभद्रता की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नई मंडी क्षेत्र के मौहल्ला कम्बलवाला बाग जानसठ रोड निवासी अरूण धीमान पुत्र धन प्रकाश धीमान ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की है कि वो स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन अपने घर के बाहर ही बैठा तभी उसके पास संजू बालियान पुत्र ईश्वर सिंह आया और कहने लगा कि मैंने तुझको 05 अगस्त के दिन व्हाटसएप कॉल किया था, उस समय भी तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाया था और अब अपने परिवार के लोगों को बुला रहा हूं, तू कुछ नहीं कर पायेगा। अरूण ने पुलिस को बताया कि संजू ने उसके साथ अभद्रता की और चला गया तो वो भी गाड़ी निकालकर किसी कार्य से चला गया था। अरूण ने बताया कि उसके चले जाने के बाद आरोपी संजू बालियान, तन्नू व मन्नू पुत्रगण सुनील बालियान और दीपक बालियान पुत्र प्रमोद बालियान निवासी अलमासपुर चौराहा हाथों में लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर आये तथा उसके घर में घुसकर हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  आकाश आनंद के ससुर ने मायावती से की क्षमा याचनाए.. कभी नाजायज फायदा नहीं उठाउंगा

अरूण ने आरोप लगाया किस भी हमलावरों ने उसकी पत्नी के साथ गाली गलौच करते हुए धमकियां दी कि पूरे परिवार को जान से मार देंगे। आरोप है कि इससे पहले भी संजू ने धमकाया था और डीएम व एसएसपी के नाम को लेकर भी अभद्रता की और कहा कि जिले में कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। अरूण का कहना है कि वो शुकतीर्थ में शुकदेव आश्रम में सेवा करता है, इसी बात को लेकर संजू आदि उसके साथ रंजिश रखते हैं और महाराज का नाम लेकर भी अभद्रता करते हैं। आरोप है कि हमलावरों ने सुशील मूंछ का नाम लेकर भी उनको धमकाया। परिवार दहशत में है। नई मंडी थाने के एसएचओ दिनेश बघेल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पालिका प्रशासन से नहीं बनी बात, मंगलवार को हड़ताल

Also Read This

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस फ्लैग मार्च: संवेदनशील इलाकों में सख्तीपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की रात डायल 112 पर मिली। सूचना

Read More »

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »