32 घंटे बाद भी मासूम अवि का सुराग नहीं, नाराज़ ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे शेरनगर गांव में रविवार सुबह मूसलाधार बारिश के बीच ही बहकर तालाब में डूबे तीन वर्षीय मासूम अवि का शव घटना के 24 घंटे बाद भी बरामद नहीं हो पाया है। अवि की तलाश में प्रशासनिक टीम और ग्रामीण लगातार जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। बच्चा घर के पास बने तालाब में बह गया था। इसको लेकर सोमवार सुबह ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग 58 को जाम कर दिया, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हाईवे पर यातायात जाम होते हुए पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। सीडीओ, एसडीएम सदर और नई मण्डी पुलिस मौके पर पहुंची, समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया गया। वहीं यूपी सरकार के मंत्री और नगर विधायक कपिल देव भी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर भरोसा जगाया कि अवि को तलाश कर लिया जायेगा।

रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बीच ही नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर में करीब साढ़े आठ बजे तीन वर्षीय अवि अपने 5 साल के बड़े भाई किट्टू के साथ घर के आंगन में बारिश में नहा रहा था। खेलते-खेलते वह पास ही के तालाब के गंदे पानी में फिसलकर गिर पड़ा और बह गया। तालाब में भारी मात्रा में घास और कीचड़ जमा है, जिससे तलाशी में बाधा आ रही है। ग्रामीणों और दमकल विभाग की टीम सुबह से लेकर देर शाम तक लगातार बच्चे की तलाश कर रही है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। करीब 24 घंटे के बाद भी अवि का कोई सुराग नहीं लगने पर परिवार के लोगों को साथ लेकर सैंकड़ों ग्रामीण नेशनल हाईवे 58 पर उतर आये और बेरिकेड लगाते हुए यातायात जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन में ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना था कि अधिकारियों की ओर से केवल दिखावटी प्रयास किए जा रहे हैं। तलाशी अभियान सुस्त है और बच्चे की तलाश को लेकर प्रशासन की गंभीरता नहीं दिख रही।

सूचना मिलते ही एसडीएम सदर निकिता शर्मा और नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और भरोसा दिलाया कि बच्चे की तलाश पूरी तत्परता से की जा रही है। अफसरों के भरोसे ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। यहां करीब एक घंटे तक जाम लगने से दोनों साइड हजारों वाहन की कतार बन गई थी। इसके बाद सीडीओ कमल किशोर कंडारकर भी गांव में पहुंचे और मेरठ से पीएसी पोकलेन के विशेषज्ञ दल को भी बुला लिया गया। पीएसी की टीम ने तालाब में रेस्क्यू शुरू कर दिया।

हाईवे जाम की सूचना के बाद प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी शेरनगर गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी और गांव के तालाब पर जाकर चल रहे रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली। मौके पर मौजूद सीडीओ, एसडीएम व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चे की तलाश में कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ है और हर संभव मदद की जाएगी। यहां मौजूद भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल समेत कई ग्रामीणों ने प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन के पास संसाधनों की कमी नहीं है, फिर भी रेस्क्यू में तेजी नहीं आ रही है। यदि समय रहते आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित गोताखोर लगाए जाते, तो बच्चे को ढूंढा जा सकता था। अवि के पिता राहुल कुम्हार मजदूरी करते हैं और मां गृहिणी हैं। अवि परिवार में सबसे छोटा था। उसके गुम हो जाने के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा गांव ग़मगीन है और लोग घर के बाहर जमा हैं। प्रशासन की टीमें फिलहाल मौके पर बनी हुई हैं और रेस्क्यू का प्रयास जारी है। करीब 32 घंटे बीत जाने के बाद भी लापता अवि का कोई सुराग नहीं लग पाया था। घर से तालाब तक ड्रेनेज को चिन्हित करते हुए भी उसकी तलाश की जा रही है। ग्रामीणों ने साफ शब्दों में प्रशासन को चेताया है कि यदि तलाशी अभियान में तेजी नहीं लाई गई और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वह दोबारा विरोध प्रदर्शन करेंगे। लोगों की मांग है कि रेस्क्यू के लिए बेहतर से बेहतर संसाधनों को बुलाया जाए और बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढा जाए।

इसे भी पढ़ें:  जेसीबी लेकर परिक्रमा मार्ग पर सात घंटे डटी रही पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

शेरनगर जैसी घटना की पुनरावृत्ति न होः कपिल देव

मुज़फ्फरनगर। ग्राम शेरनगर में एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया। तेज बारिश के कारण तीन वर्षीय मासूम अवि गांव के एक नाले में तेज बहाव में बह गया। बच्चे की घंटों तलाश की गई, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद वह नहीं मिल सका। यह घटना अवि के परिजनों सहित पूरे गांव के लिए अत्यंत पीड़ादायक रही।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक और राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने अवि के परिजनों से भेंट कर सांत्वना व्यक्त की और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घटनास्थल का जायज़ा लिया। मंत्री अग्रवाल ने घटना को अत्यंत दुःखद और मार्मिक बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं बहुत पीड़ादायक हैं। प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में ऐसी कोई पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। घटनास्थल पर सीडीओ, एसडीएम सदर सहित मेरठ से पीएसी और पोकलेन मशीनों की टीम को भी बुलाया गया। राहत और बचाव कार्य में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। गांव में शोक की लहर है और लोग इस घटना से बेहद व्यथित हैं। मासूम अवि की तलाश के दौरान ग्रामीणों की बेचौनी और हर पल की दुआएं उसके सकुशल मिलने की उम्मीद अभी भी लगाए हुए है।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता का संदेश लेकर निकली चेरपर्सन, मंत्री ने भी किया जागरुक

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता का संदेश लेकर निकली चेरपर्सन, मंत्री

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  RAMLALA PRAN PRATISHTHA—22 को जिले में सभी कुछ रहेगा बंदफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  खतौली में युवक ने किया लाइव सुसाइड, दहल गये लोगइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  जेसीबी लेकर परिक्रमा मार्ग पर सात घंटे डटी रही पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूपलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »