MUZAFFARNAGAR-अवैध वसूली के आरोप में किसान नेता गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। छपार थाना पुलिस ने किसान मज़दूर एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आबिद चौधरी को धोखाधड़ी और अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायाधीश द्वारा आबिद को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोप है कि उन्होंने एक पीड़ित से उसके खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज किया गया मुकदमा खत्म कराने के नाम पर अवैध वसूली करते हुए 30 हजार रुपये की ठगी की थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति ने छपार थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आबिद चौधरी निवासी सूजडू ने उससे मुलाकात की और पिफर खुद को किसान मजदूर एकता संगठन का अध्यक्ष एवं प्रभावशाली किसान नेता बताकर मुकदमा रफा-दफा कराने का भरोसा दिलाया और इसके एवज में 30 हजार रुपये वसूल लिए। बाद में जब कोई राहत नहीं मिली और पैसे भी वापस नहीं किए गए, तो पीड़ित ने आबिद के खिलाफ पुलिस से शिकायत की।

इसे भी पढ़ें:  हाथरस पहुंचे मंत्री अनिल कुमार ने अस्पताल में जाना घायलों का हाल

यह पहला मामला नहीं है, जब आबिद चौधरी पर अवैध वसूली के आरोप लगे हों। इससे पहले वर्ष 2023 में भी आबिद को इसी तरह से अवैध वसूली के एक गंभीर मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस समय दाहखेड़ी निवासी मोहम्मद इस्लाम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2022 में उसके खिलाफ सिखेड़ा थाने में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ था। राहत दिलाने के नाम पर आबिद चौधरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस्लाम से दो लाख रुपये वसूल लिए थे। इस शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आबिद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इसे भी पढ़ें:  एमबीबीएस छात्रा की मौत की गुत्थी सुलझाने को डॉक्टरों के बयान लेगी पुलिस

ताज़ा मामले में भी पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आबिद को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद अवैध वसूली की बात साफ हो जाने पर उसको जेल भेजने की कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है, और यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो आगे और धाराएँ जोड़ी जा सकती हैं। थाना प्रभारी छपार विकास कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें दर्ज हैं और पुलिस इस दिशा में गंभीरता से विवेचना कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षा में कला एकीकरण पर कार्यशाला आयोजित

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षा में कला एकीकरण पर कार्यशाला आयोजितगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »