मेरठ- किसान रवि खेत में पानी लगाने गया था। सुबह ग्रामीणों को उसका शव पड़ा मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने आकर जांच की। वहीं परिजनों ने हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव लुकाधडी के जंगल में एक किसान की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। गांव इकवारा निवासी रवि (52) पुत्र त्रिलोकी गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर गजपुरा के जंगल में अपने खेत पर खड़ी गेहूं की फसल को पानी लगाने के लिए सोमवार शाम को गया था। ग्रामीणों ने बताया कि अकसर वह अपने खेत पर लगी ट्यूबवेल पर रात में ही फसलों को पानी दिया करता था। मंगलवार की सुबह लुकाधडी के जंगल में रवि का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। उसकी गला काटकर हत्या की गई थी। कुछ लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान इकवारा और दर्जनों ग्रामीण भी घटनास्थल पर आ गए। ग्रामीणों ने शव की पहचान रवि के रूप में कराई। पुलिस का कहना था कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि कहीं और हत्या करके शव यहां फेंका गया है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया।

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर
खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें: सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, मासूम बच्ची घायलजनसंपर्क अभियान के





