खाद नहीं मिलने पर किसानों ने लगाया गोदाम पर ताला

मुजफ्फरनगर। जनपद में खाद का संकट गहराने और समितियों पर किसानों को पूरा दिन समय खराब करने के बाद भी खाद नहीं मिलने को लेकर अब आक्रोश जाहिर होने लगा है। मंगलवार को गन्ना समिति कार्यालय के गोदाम पर खाद लेने के लिए पहुंचे किसानों को जब खाद नहीं मिला तो हंगामा हो गया। यहां आये भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों को साथ लेकर गोदाम पर ताला लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। यूपी में खाद संकट को लेकर सोमवार को ही भाकियू के प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर समाधान की मांग की है।

मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ता खतौली स्थित गन्ना समिति के कार्यालय पर पहुंचे और खाद नहीं मिलने के कारण हंगामा शुरू कर दिया। खाद के गहराते संकट से परेशान किसानों ने गन्ना समिति के गोदाम का घेराव किया, जिस के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने वहां पर धरना दिया और गन्ना समिति में तालाबंदी कर नारेबाजी की। आक्रोशित किसानों का कहना है कि पूरा दिन खपाने के बाद भी उनको एक बोरी खाद नसीब नहीं हो पा रहा है। आज भी सवेरे से किसान परेशान थे। इस प्रदर्शन के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना समिति पर बने खाद गोदाम के कीपर विकास शर्मा को अपने बीच धरने पर बैठा लिया। किसानों का कहना है कि उनकी कहीं पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। फिलहाल खेतों के लिए खाद की सबसे ज्यादा जरूरत है, लेकिन प्रशासन या गन्ना विभाग खाद संकट की गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।

इसे भी पढ़ें:  50 भक्तों के साथ वैष्णो देवी यात्रा पर गए सभासद राजीव शर्मा

बता दें कि सोमवार को ही भाकियू नेता राकेश टिकैत ने यूपी में खाद समितियों पर उर्वरक की उपलब्धता के संकट और बाजारों में इसके लिए हो रही ओवररेटिंग के सम्बन्ध में पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि खरीफ फसलों की बुआई प्रारम्भ हो चुकी है, लेकिन प्रदेश के बहुत से जनपदों में किसानों को उर्वरक नहीं मिल पा रहा है। खाद समितियों में वितरण प्रणाली की गड़बड़ी का दंश प्रदेश का किसान झेल रहा है। सुबह दिन निकलते ही गेट पर आकर अपने वाहन इत्यादि कतारों में खड़े कर देते हैं। शाम तक भी उन्हें खाद नहीं मिल पाता है। ऐसे में फसलों की बुआई के साथ-साथ अगेती फसलों पर भी इसका गहरा प्रभाव पहुँच रहा है। कृषि विभाग की ओर से जिन दुकानदारों को लाईसेंस जारी किए गए हैं उन्हें बिक्री करने पर कमीशन मिलता है। इसी वजह से अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में ओवररेटिंग कर रहे हैं। खाद की उपलब्ध सुनिश्चित कराते हुए ओवररेटिंग रोकने की मांग भी की गई है।

इसे भी पढ़ें:  मन की पवित्रता से मिलता है अच्छे कर्म का फलः नयन सागर

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  योग केवल एक दिन नहीं, हर

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »