फरवरी में बड़ा आंदोलन करने लखनऊ में जुटेगा किसानः राजेश चौहान

प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का 27 से 29 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन आज किसान पंचायत के बाद संपन्न हुआ। किसान पंचायत की अध्यक्षता बाबा राजेंद्र सिंह मलिक एवं संचालन नुरूल इस्लाम ने किया।

पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि इस चिंतन से जो किसानों की समस्याओं सामने आई है उनके समाधान के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संघर्ष करेगी। किसानों को सरकार प्रार्थमिकता दे इसके लिए समय पर हम आंदोलन का निर्माण करते रहेंगे। सरकार हमारे ज्ञापन पर कार्यवाही करें अन्यथा फरवरी में लखनऊ में बड़ा किसान आंदोलन होगा

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि किसान नेता किसानों को आंदोलन के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। पूरे 13 माह दिल्ली दिल्ली के किसान आंदोलन में सरकार एमएसपी कानून की कोई मांग नहीं की लेकिन मीडिया के माध्यम से कानून के नाम पर किसानों को गुमराह कर रहे है। किसान नेताओं की कथनी करनी में अंतर है। स्वंभू किसान नेता किसानों का नुकसान कर रहे है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में एक लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। हर जनपद में दो हजार सदस्य बनाए जायेंगे।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि युवाओं द्वारा खेती में आमदनी बढ़ाए जाने के नए नए प्रयोग से युवाओं में खेती के प्रति रुझान बढ़ रहा है। किसानों के बच्चो को किविंटल की नही किलोग्राम की खेती करनी चाहिए। युवा ही खेती के अस्तित्व को बचा सकते है।आज युवाओं का खेती से मोहभंग हो रहा है। पंचायत स्थल पर उपजिलाधिकारी को नौसुत्रीय ज्ञापन दिया गया। राष्ट्रीय अधिवेशन में कई हजार किसानों ने भाग लिया। जिसमे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड के किसान शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आस्था से परिपूर्ण वातावरण में गंगा जल वितरित

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने सीएम योगी से की ये मांग

1- आवारा पशुओं के कारण किसानों को जान मल की हानि हो रही है। जिससे किसान आर्थिक एवं मानसिक रूप से कमजोर हो रहे है । आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाय। सभी ग्राम पंचायत में पशु समिति का गठन कर पशु रजिस्टर बनाया जाय। किसानों को गौशाला निर्माण हेतु प्रेरित करने हेतु गौशाला निर्माण योजना बनाई जाय नदियों की तलहटी में गौ अभिहरण बनाया जाय

इसे भी पढ़ें:  भाजपा कार्यालय पर नगर विकास के मुद्दे पर हुई बैठक

2- सामान्य योजना में किसानों के निजी नलकूप के स्वीकृत कनैक्शन का सामान दिया जाय। किसान को सामान्य योजना में कनेक्शन दिए जाय। क्षमता वृद्धि हेतू किसानों से पैसा न लिया जाय।नए बिजलीघरो का निर्माण कराया जाय।सरकार के आदेशानुसार किसानों को पूरी बिजली निर्बाध रूप से आपूर्ति की जाय।लखीमपुर खीरी,पीलीभीत,शाहजानपुर सहित जंगल से लगे सभी जनपदों में किसानों को दिन के समय विद्युत आपूर्ति की जाय।

3- कई वर्षो से किसान मौसम की मार,आवारा पशुओं से फसलों का नुकसान झेल रहा है। जिससे किसान कर्जदार हो रहा है। किसानों के कृषि ऋणों को आगे बढ़ाते हुए ब्याज राज्य सरकार द्वारा जमा किया जाय

4- आलू सहित फल एवं सब्जियों के दाम तय किए किए जाय। बाजार हस्तक्षेप योजना को लागू किया जाय। आलू के शीतगृह में भंडारण का किराया राज्य सरकार द्वारा तय किया जाय।आलू के शीतगृह में नुकसान की भरपाई बीमा राशि से कराई जाए। किसानों को शीतगृह से पूरा वजन वापस कराया जाय

इसे भी पढ़ें:  मेरठ जोन के एडीजी बने भानु भास्कर

5- सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य से अधिक मूल्य पर शुगर मिल गन्ने की खरीद दलालों के माध्यम से कर रही है। जिससे क्षेत्र के किसान को नुकसान हो रहा है। गन्ना किसानों को 50 रु प्रति क्विंटल बोनस दिलाया जाय

6- प्रदेश में सभी तरह के यूरिया समान्य,नीम कोटिड,सल्फर कोटिड़ आपूर्ति किसानों की मांग के आधार पर की जाए

7- प्रदेश में कई वर्षो से कृषि भूमि के स्टांप रेट में वृद्धि नही की गई है। जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। कृषि भूमि की स्टांप दर बढ़ाई जाए। अयोध्या,चित्रकूट,गौतमबुद्धनगर,सहित सभी जनपदों में भूमि अधिग्रहण से संबंधित विवादो को का समाधान कराया जाय

8-प्रदेशभर की नहरों में पानी की कमी हो रही है। नहरों में आबंटन के अनुरूप पानी दिया जाय।

9-खसरा – खतौनी में नाम की त्रुटि को गांव में कैंप लगाकर निस्तारित की जाय।

आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि किसान हित में सरकार सभी विषयो पर अवश्य ही 

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मूलचंद रिसोर्ट पर आचार्य कैलाशानंद का

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »