MUZAFFARNAGAR-दरवाजे की पैड़ी और गली में बुग्गी को लेकर संघर्ष, कई घायल

मुजफ्फरनगर। घर के दरवाजे पर बनी पैड़ी और गली में बुग्गी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चल गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के कुल दस लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है।

मन्सूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नावला में विगत दिवस पड़ौसियों के बीच ही मामूली कहासुनी के बाद आपसी संघर्ष हो गया। इस प्रकरण में बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक पक्ष के लियाकत पुत्र इस्लामुदीन ने थाना मन्सूरपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 जुलाई को सुबह करीब साढ़े छह बजे वो अपने काम के लिए घर से जाने की तैयारी में थे, इसी दौरान उसने अपने घर के सामने बुग्गी खड़ी करने वाले पड़ौसी खुर्शीद व फिरोज पुत्रगण साबुदीन, अब्बास व मुन्तयाज पुत्रगण हमीद को अपनी बुग्गी को हटाने के लिए कहा तो चारों आरोपी अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर आये और लियाकत के भतीजे अफजल के सिर पर डंडे से वार कर उसको गंभीर चोट पहुंचाई। बीच बचाव करने पर हमलावरों ने लियाकत और उसके पुत्र दानिश के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया और जाते हुए जान से मारने की धमकी दी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-600 साल पुराने शिव मंदिर को स्वामी यशवीर ने किया जागृत

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अमरीन पुत्री साबुदीन ने भी थाने पर तहरीर देकर शिकायत की है कि घर के दरवाजे पर बनी पैड़ी को लेकर उनका विवाद पड़ौसियों से चल रहा है। इस सम्बंध में पूर्व में ही थाना पुलिस और एसडीएम को शिकायत की जा चुकी है। इसी विवाद के कारण सुबह करीब 5-6 बजे अफजल व अबजल पुत्रगण इकरामुदीन, दानिश व हरान पुत्रगण लियाकत और इकरामुदीन व लियाकत पुत्रगण इस्लामुदीन अचानक ही उनके घर में आ घुसे और अमरीन के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। विरोध करने पर हाथ पकड़कर उसमें काट लिया। शोर सुनकर भाई भी आया तो लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें अमरीन के अलावा उसके भाई फिरोज व खुर्शीद पुत्रगण साबुदीन, मुन्तयाज पुत्र हमीद घायल हो गये। मन्सूरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर दस आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षकों को पवित्र गंगाजल वितरित

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-600 साल पुराने शिव मंदिर को

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »