कोहरे का कहर-ट्रक काली नदी में गिरा, चालक की मौत

मुजफ्फरनगर। कोहरे ने सर्दी की दस्तक देने के साथ ही हादसों को भी दावत देना प्रारम्भ कर दिया है। गुरूवार को अलसुबह घना कोहरा छाया रहा तो इस कोहरे का कहर भी सड़क पर नजर आया है। शामली से खतौली माल लेकर जा रहे एक ट्रक चालक कोहरे के कारण ही पुल पर हादसे का शिकार हो गया। पुल से गुजरते समय सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में कोहरे के कारण जगह का अंदाजा नहीं होने से ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सहित पुल की रैलिंग को तोड़ते हुए नदी में गिर गया। पूरा ट्रक नदी के पानी में समा गया। इस हादसे में ट्रक चालक की डूबने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से ट्रक के केबिन में फंसे चालक के शव को बाहर निकलवा लिया, जबकि परिचालक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। घंटों तक गोताखोरों ने परिचालक की नदी में तलाश की, लेकिन वो सफल नहीं हो पाये। मृतक ट्रक चालक की भी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने नदी में गिरे ट्रक को बाहर निकलवाने के लिए क्रेन और हाइड्रा को भी मौके पर मंगाया। हादसे के बाद घटनास्थल पर सैंकड़ों राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी।

गुरूवार की सुबह कोहरे के चलते थाना रतनपुरी क्षेत्र में बुढ़ाना मार्ग के काली नदी पुल पर सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में एक ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर काली नदी में गिर गया। इस घटना में चालक की मौत हो गई। घटना बुढ़ाना मार्ग पर स्थित थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई। हादसे में मारा गया ट्रक चालक शामली की तरफ से ट्रक में प्लास्टिक दाना लादकर खतौली की ओर जा रहा था, तभी पुल पर सामने से दूसरा वाहन आ गया, जिससे बचने के प्रयास में संतुलन बिगड़ गया और ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई और वहां पर जमा हुए लोगों ने घटना के सम्बंध में पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों तथा गोताखोरों की मदद से ट्रक चालक व अन्य संभावित लोगों की तलाश का काम शुरू किया गया। गोताखोरों ने ट्रक के केबिन से चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चालक की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी रतनपुरी इंस्पेक्टर तेज सिंह ने बताया कि गुरूवार की अलसुबह घना कोहरा होने के कारण दृश्यता स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। इसी कारण यह हादसा हुआ। मृतक चालक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उधर परिचालक की भी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रक में चालक के साथ परिचालक भी सवार था, लेकिन उसका कुछ आता पता नहीं चल सका। मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया गया है।

सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि गुरूवार की सुबह हुआ हादसा कोहरने के कारण ही होने की जानकारी मिली है। पुल संकरा है। वहां पर सामने से वाहन आने के कारण ही तेजी से बचने के प्रयास में यह हुआ और कोहरे के कारण पुल पर स्थान नजर नहीं हाने से ट्रक नदी में गिर गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके लिए ट्रक निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रक के पंजीकरण नम्बर से ही पहचान हो पायेगी। ट्रक में माल भरा हुआ होने के कारण उसको निकलवाने में भी परेशानी हो रही है। क्रेन और हाइड्रा आदि को मंगवाया गया है। पुलिस कर्मचारी ग्रामीणों की मदद से लगातार प्रयास कर रहे हैं। परिचालक के ट्रक में होने की संभावना जताई जा रही है, अभी पूरी तरह से पता नहीं है कि ट्रक में चालक अकेला था या उसके साथ दूसरे लोग भी सवार थे। ट्रक मालिक का पता चलने के बाद ही जानकारी मिल पायेगी। परिचालक के होने की संभावना को देखते हुए नदी में तलाश का काम जारी रखा गया है। 

इसे भी पढ़ें:  विभाजनकारी सोच से देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे को बचाना जरूरीः सलमान खुर्शीद

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  ललित मोहन के नेतृत्व को मिल रहा

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  शहर की सफाई के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी हुई सख्तफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  विभाजनकारी सोच से देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे को बचाना जरूरीः सलमान खुर्शीदइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  लखनऊ में उठी व्यापारियों के उत्पीड़न की आवाजलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से

Read More »