चार लोगो ने पति के सामने बीवी की लूटी आबरू

आगरा-  आगरा के थाना ट्रांस यमुना इलाके में महिला के साथ घर में घुसकर चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के वक्त उसका पति घर में मौजूद था। दो लोगों ने पति को पकड़ लिया। फिर बाकी ने बारी-बारी से उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ किया। वो चीखती रही लेकिन दरिंदों को रहम तक नहीं आया। मामला ट्रांस यमुना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि एक फरवरी की रात सलीम शाह, अरमान, आमीन और शानू घर में आ गए। सलीम शाह ने उसे पकड़ लिया। अन्य ने पति को दबोच लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। उसके बाद गलत काम किया। इस दौरान पति दरिंदों के सामने गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपी उसकी अस्मत से खेलते रहे। पीड़िता ने बताया कि इतना ही नहीं आरोपियों ने एक गंदा वीडियो भी बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर शांत रहने के लिए कहा। पीड़िता ने बताया कि वो पुलिस तक पहुंचती, उससे पहले ही दो फरवरी को आरोपी फिर से घर में घुस आए। पीड़िता और उसके पति के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। जिसके बाद पीड़िता थाने में पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। थाना प्रभारी ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पिता-पुत्र सहित अन्य हैं। आरोपी एक ही मकान में किराये पर रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:  आईएमए ने कॉमन चेस्ट प्रॉब्लम्स पर किया सीएमई का आयोजन

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने किया महामंडलेश्वर ज्ञानानंद का चरण वंदनगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »